Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: नकुल और गुल्लू की लड़ाई पर एल्विश यादव ने कसा तंज, बोले- अब जो पिट रहा है उसी को…, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: नकुल और गुल्लू की लड़ाई पर एल्विश यादव ने कसा तंज, बोले- अब जो पिट रहा है उसी को…, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में काफी बड़ा हंगामा हुआ। नकुल धुल और गुल्लू के बीच बहस होती है और फिर ये बाद हाथापाई तक पहुंच जात है। इस लड़ाई के बाद सभी घरवाले गुल्लू का सपोर्ट करते हैं और नकुल को शो से बाहर करने की बात करते हैं। अब इस बीच एल्विश यादव का एक पोस्ट सामने आया है जिसमें वह बिग बॉस को लेकर बात कर रहे हैं।

एल्विश ने क्या लिखा

एल्विश ने एक्स पर लिखा, ‘इतने टाइम बाद आज बिग बॉस देखा। रूल्स बदल गए हैं शायद। अब जो पिट रहा है उसी को बाहर कर रहे हैं।’ अब एल्विश ने इस पर भले ही नाम नहीं लिखा, लेकिन सब यही अनुमान लगा रहे हैं कि वह नकुल और गुल्लू की लड़ाई की ही बात कर रहे हैं।

एल्विश और गुल्लू का है कनेक्शन

बता दें कि गुल्लू और एल्विश पहले साथ काम कर चुके हैं। गुल्लू पहले रोडीज शो में थे और वह एल्विश की गैंग का हिस्सा थे। गुल्लू ने रोडीज डबल क्रॉस शो भी जीता था। उन्हें ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपये और बाइक मिली थी।

ये भी पढ़ें:

एल्विश यादव ने ऑरी को गिफ्ट की थार, फैंस बोले- ऐसी दोस्ती कहीं नहीं देखी

बिग बॉस क्या एक्शन लेंगे

अब इस लड़ाई के बाद बिग बॉस क्या एक्शन लेते हैं ये बुधवार के एपिसोड में पता चलेगा। वैसे हमेशा यही हुआ है कि जब भी फिजिकल फाइट होती है तो जो इसके लिए जिम्मेदार होता है, उसे शो से बाहर कर दिया जाता है।

वहीं खबर ऐसी भी आई थी कि नकुल धुल शो से बाहर होंगे। लेकिन असल में क्या होता है इसके लिए दर्शकों को बुधवार के एपिसोड का इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें:

मिस्ट्री गर्ल संग अफेयर की खबर पर एल्विश यादव बोले- वो लड़की मेरी…

क्या था मामला

लड़ाई शुरू होती है नकुल से जो काजी तौकीर से नाराज हो जाते हैं क्योंकि वह स्काउट के कान पर थूकते हैं। दरअसल, इससे पहले काजी, स्काउट के कान पर थूकने को लेकर माही विज और गुल्लू के सामने मजाक करते हैं। नकुल इस बात को स्काउट को बता देते हैं।

इसके बाद स्काउट, यंग और नकुल इस बात के लिए काजी के पास जाते हैं। तभी गुल्लू, नकुल से कहते हैं कि वो क्यों बीच में आ रहे हैं। दोनों के बीच बहस होती है और फिर बात लड़ाई तक आ जाती है।

ये भी पढ़ें:

मलामाल वीकली 2 में एल्विश यादव! बोले- बॉलीवुड में मेरा कोई नहीं था…

एल्विश की बात करें तो वह अब अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में बिजी हैं। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म में वह नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को विकी जैन प्रोड्यूस कर रहे हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment