Home Viral‘रणबीर से भी सुंदर राम’, मुरादाबाद की रामलीला के ‘श्रीराम’ की खूबसूरती के फैन हुए लोग – video from moradabad ramleela getting viral after viewers started appreciating looks of shriram

‘रणबीर से भी सुंदर राम’, मुरादाबाद की रामलीला के ‘श्रीराम’ की खूबसूरती के फैन हुए लोग – video from moradabad ramleela getting viral after viewers started appreciating looks of shriram

by BollywoodNewsAndMovie


Shri Ram: श्रीराम असल में कैसे होंगे, कोई नहीं जानता है। ज्यादातर बार टीवी या रामलीला में एक्टर्स के चेहरे ही हम लोग याद रख लेते हैं। वही हमारी कल्पनाओं में तैरता रहता है। इस वक्त मुरादाबाद की रामलीला में श्रीराम का चेहरा चर्चा का विषय बना हुआ है। उनकी खूबसूरती लोगों को खूब भा रही है।

viewers started appreciating looks of shriram
मुरादाबाद की रामलीला के ‘श्रीराम’
रामलीला सिर्फ सांकृतिक कार्यक्रम नहीं है। ये भावनात्मक तौर पर हम सबके लिए भक्ति का दूसरा रूप है। इसमें किरदार निभाते एक्टर तक लोगों को खूब पसंद आते हैं। लोग उनकी कई दफा पूजा करने लगते हैं क्योंकि उनमें लोग भगवान के दर्शन कर लेते हैं। अब ऐसे में श्रीराम इतने सुंदर हों कि नजर ही न हटे तो इस पर बात तो होगी ही।

सुंदरता के फैन हुए लोग

सुंदरता के फैन हुए लोग

वायरल हो रहे वीडियो को देखने वाले राम जी की सुंदरता पर मोहित हुए जा रहे हैं। वीडियो में वो स्टेज पर राम का रोल निभाते दिख रहे हैं। उनके नैन नक्श बिल्कुल भगवान राम की याद दिला रहे हैं। कैप्शन लिखा गया है श्रीराम की खूबसूरती।

सुंदर राम जी हैं कौन

​ ​

ये वीडियो Pratiksha Saini और Anmol Bhatt ने शेयर किया है। अनमोल ही ये राम जी का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने अपने प्रोफाइल पर रामलीला के कई वीडियो शेयर किए हैं। वो मुरादाबाद की रामलीला में राम का किरदार निभा रहे हैं।

मुरादाबाद के वायरल रामसीता

​ ​

प्रतीक्षा इस रामलीला में सीता बनी हुई हैं। उन्होंने अपने प्रोफाइल पर वायरल राम सीता लिखकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो और अनमोल वन में जाने के बाद के सीन प्ले कर रहे हैं।

रणबीर कपूर से भी सुंदर

रणबीर कपूर से भी सुंदर

इस वीडियो को देखने वाले राम जी की सुंदरता की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने ये भी लिख दिया है कि रणबीर कपूर से भी ज्यादा सुंदर राम लग रहे हैं। रणबीर जल्द राम के किरदार में दिखने वाले हैं। एक यूजर ने लिखा है कि सच में कितने सुंदर हैं। एक यूजर ने कहा है ये तो सच में राम लग रहे हैं।

चयनिका

लेखक के बारे मेंचयनिकाचयनिका निगम मीडिया इंडस्ट्री में पिछले 17 सालों से हैं। लाइफस्टाइल, ब्यूटी, हेल्थ, जैसे फीचर लेखों के साथ समाचार की दुनिया में करियर शुरू किया। सिटी रिपोर्टिंग में भी स्टिंग ऑपरेशन सहित कई प्रभावी लेख लिखे। कुछ दिन सिटी डेस्क का हिस्सा रहते हुए एडिटिंग में भी हाथ आजमाया। पिछले 10 सालों से फ्रीलांस काम करते हुए प्रिंट और डिजिटल मीडिया का हिस्सा रही हैं। खासतौर पर एंटरटेनमेंट, ट्रेवल, टेक, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल, ब्यूटी जैसे विषयों पर लिखा है। इनका पसंदीदा विषय रिलेशनशिप है, जिसमें पेरेंट्स और बच्चों की मानसिक स्थिति को देखते हुए इन्होंने कई लेख लिखे हैं।… और पढ़ें