Home Viralचिनाब ब्रिज से वंदे भारत गुजरने का अब तक का सबसे बेहतरीन नजारा, पीएम मोदी ने लिखा- शानदार और महत्वाकांक्षी – spectacular view of vande bharat crossing chenab bridge pm modi calls it marvellous and ambitious

चिनाब ब्रिज से वंदे भारत गुजरने का अब तक का सबसे बेहतरीन नजारा, पीएम मोदी ने लिखा- शानदार और महत्वाकांक्षी – spectacular view of vande bharat crossing chenab bridge pm modi calls it marvellous and ambitious

by BollywoodNewsAndMovie


Vande Bharat Spectacular: चिनाब नदी के ऊपर बना दुनिया सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज अपनी खूबसूरती के लिए पहले ही मशहूर है। इस बीच जब इस रेलवे ब्रिज से वंदे भारत गुजरती है, तो यात्री भी अंदर से टकटकी लगाए बाहर देखते हैं। मगर हाल ही में पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज+ वंदे भारत का ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जो लोगों को अद्भुत लग रहा है।

Vande Bharat Spectacular
पीएम मोदी ने चेनाब ब्रिज से गुजर रही वंदे भारत पर दिया रिएक्शन
चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन तो 6 जून 2025 को ही हो गया था। पहले भी इसके ढेरों वीडियोज सामने आए। मगर इस बार पीएम मोदी ने ड्रोन से एक अलग एंगल से शूट हुए एक सिनेमैटिक वीडियो को पोस्ट किया है। जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। क्लिप में ड्रोन ब्रिज के नीचे से लेकर ऊपर तक जाता है और उसी वक्त ब्रिज से वंदे भारत गुजर रही होती है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन लम्हे को खास बना देता है।

वंदे भारत+चिनाब ब्रिज

वंदे भारत+चिनाब ब्रिज

करीब 1.3 किलोमीटर लंबे चिनाब ब्रिज से जब वंदे भारत गुजरती है, उसे कई अलग एंगल से कैप्चर करता है। क्लिप की शुरुआत गहरी चिनाब नदी को ड्रोन कैमरे से कैप्चर करने के साथ होती है। जिसके बाद कैमरा रेलवे ब्रिज के नीचे से होते हुए ऊपर जाता है और ट्रैक से गुजर रही वंदे भारत को सामने और पीछे से कैप्चर करता है। इस मोमेंट की मैचिंग का बैकग्राउंड म्यूजिक लोगों को वीडियो देखने के लिए रोकने का काम करता है।

पेरिस के एफल टॉवर से भी ऊंचा ब्रिज

पेरिस के एफल टॉवर से भी ऊंचा ब्रिज

क्या आपको पता है कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बक्कल और कौरी के बीच चिनाब नदी पर बना यह पुल पेरिस के एफिल टॉवर से भी 35 मीटर अधिक ऊंचा बताया जाता है। नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर बना ये पुल सिविल इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है।

बताते चलें कि इस ब्रिज के निर्माण का काम असल रूप में 2010 से 2017 के बीच आगे बढ़ा और 2022 तक इसका काम पूरा हो गया। बताते चलें कि इस प्रोजेक्ट को 2003 में मंजूरी दी गई थी।

शानदार और महत्वकांक्षी

​ ​पीएम मोदी ने चिनाब रेलवे ब्रिज+वंदे भारत के कॉम्बिनेशन वाले इस वीडियो को ‘शानदार+महत्वकांक्षी’ बताया है। उनकी पोस्ट की गई यह रील 1 करोड़ 20 लाख से अधक बार देखी गई है। जबकि 10 लाख के करीब यूजर्स ने वीडियो को लाइक भी किया है। कमेंट सेक्शन में लोग कनेक्टिविटी और कंस्ट्रक्शन की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

कुछ भी 1 रात में नहीं होता!

कुछ भी 1 रात में नहीं होता!

चिनाब ब्रिज को देखने के बाद यूजर्स इसे बनाने वाले उन मजदूरों की भी तारीफ कर रहे हैं। जिन्होंने सालों लगकर इसे तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। एक यूजर ने लिखा कि कुछ भी 1 रात में नहीं होता, यह सालों की मेहनत, लगन और भरोसे का नतीजा है। भारत आगे बढ़ रहा है। दूसरे यूजर ने पीएम मोदी के नाम का फुल फॉर्म मैन ऑफ डेवलपिंग इंडिया तक बता दिया।

प्रखर पाण्डेय

लेखक के बारे मेंप्रखर पाण्डेयप्रखर पाण्डेय नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं और पिछले 3.5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वायरल जर्नलिज्म में विशेषज्ञता रखने वाले प्रखर ने अब तक 3100 से अधिक लेख लिखे हैं। वह सोशल मीडिया की दुनिया (Instagram, X/Twitter, Reddit, Threads और Facebook) की नब्ज पहचानने में माहिर हैं। प्रखर की विशेषता केवल ट्रेंड्स को पकड़ना ही नहीं, बल्कि इंडियन रेलवे और ट्रेन यात्राओं से जुड़ी ऐसी ‘फ्रेश’ और ‘यूनिक’ खबरें सामने लाना है, जो सीधे आम आदमी के जीवन को प्रभावित करती हैं।प्रखर मानते हैं कि ‘वायरल’ होने का अर्थ केवल सनसनी फैलाना नहीं, बल्कि कंटेंट की गहराई और उसकी प्रमाणिकता सुनिश्चित करना है। यही कारण है कि वे किसी भी सोशल मीडिया स्टोरी को पब्लिश करने से पहले मूल सोर्स या पोस्ट करने वाले व्यक्ति से संपर्क कर उसकी सत्यता की जांच करते हैं। साल 2025 में उनके द्वारा कवर की गई ‘ढाबे पर फौजियों’ की कहानी इसका प्रमाण है, जिसने न केवल लोगों को दिल जीता, बल्कि अपनी विश्वसनीयता के कारण सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना भी पाई।एक Gen-Z लेखक होने के नाते प्रखर को आज की युवा पीढ़ी की पसंद और डिजिटल व्यवहार की गहरी समझ है। वे वायरल कंटेंट के ‘हल्केपन’ को कम करने के लिए उसमें मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सीख को पिरोते हैं, ताकि पाठक केवल खबर न पढ़ें, बल्कि उससे जुड़ाव महसूस करें। मनोरंजन, खेल और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर उनकी पैनी नजर उनके लेखों को अधिक सूचनात्मक और ट्रेंडी बनाती है।शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो प्रखर ने फिल्म सिटी स्थित गुलशन कुमार जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन इंस्टीट्यूट (नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त) से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में BA किया है। इसके अलावा, उन्होंने प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज से राजनीति विज्ञान में MA की डिग्री हासिल की है। यह शैक्षणिक आधार उन्हें खबरों को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से समझने में मदद करता है।नवभारत टाइम्स के साथ जुड़ने से पहले, प्रखर ने करीब पौने दो साल जागरण.कॉम में अपना योगदान दिया था, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स, एस्ट्रो और लाइफस्टाइल जैसी विभिन्न बीट्स पर हजारों वेब स्टोरीज कवर कीं। प्रखर का उद्देश्य जटिल से जटिल खबर को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है, ताकि वह हर आम आदमी के लिए उपयोगी साबित हो सके।… और पढ़ें