Home Viralलाल किले के सिक्योरिटी गार्ड का डेली रूटीन हुआ वायरल, व्लॉग बनाकर खुद बताया शेड्यूल; Video

लाल किले के सिक्योरिटी गार्ड का डेली रूटीन हुआ वायरल, व्लॉग बनाकर खुद बताया शेड्यूल; Video

by BollywoodNewsAndMovie


लाल किला भारत की ऐतिहासिक धरोहर है। इसकी सुरक्षा में तैनात जवानों का जीवन कैसा होता होगा, यह जानने की जिज्ञासा कई लोगों में होती है। लाल किले के म्यूजियम में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाले समीर मलिक ने अपना पूरा डेली रूटीन वीडियो में शेयर किया है। उनका यह व्लॉग सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sameermalik_150 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। समीर मलिक का दिन सुबह ट्रेन पकड़ने से शुरू होता है। वे लोकल ट्रेन के डिब्बे में बैठकर सफर करते हैं और लाल किले पहुंचते हैं। वहां चेंजिंग रूम में जाकर आम कपड़े उतारते हैं और गार्ड की यूनिफॉर्म पहनते हैं। इस दौरान वे अपनी मसल्स फ्लेक्स करके फिटनेस भी दिखाते हैं। फिर कबूतरों को दाना डालकर अपनी ड्यूटी शुरू करते हैं। म्यूजियम में आने वाले पर्यटकों पर नजर रखना उनका मुख्य काम होता है। 

दिन की ड्यूटी के बाद करते हैं जिम 

पूरे दिन की ड्यूटी के बाद समीर बैग उठाकर जिम के लिए निकल पड़ते हैं। पार्क के रास्ते, मीना बाजार होते हुए वे रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं और फिर लोकल ट्रेन से घर लौटते हैं। घर पहुंचने के बाद भी थकान भूलकर जिम जाते हैं। उनके सोशल मीडिया फीड पर जॉब और जिम से जुड़ी रीलें ही ज्यादा देखने को मिलती हैं। वे नियमित रूप से ‘डेली रूटीन’ कैप्शन के साथ वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

 वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोग उनकी मेहनत को सलाम कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि इतनी सिंपल जॉब में भी इतना एफर्ट लगता है। कुछ ने वादा किया कि जल्द लाल किला घूमने आएंगे और समीर से जरूर मिलेंगे। लोग उन्हें लगे रहने की सलाह भी दे रहे हैं। बता दें कि, समीर का यह व्लॉग आम सुरक्षा गार्ड के जीवन की झलक दिखाता है। सुबह जल्दी निकलना, लंबी यात्रा, पूरी ड्यूटी और शाम को जिम यह दिनचर्या कई लोगों के लिए प्रेरणादायक है। फिटनेस पर उनका जोर भी देखने लायक है। मसल फ्लेक्सिंग और नियमित जिम उनके अनुशासन को दर्शाता है। सोशल मीडिया पर इस तरह के रीयल लाइफ व्लॉग्स लोगों को आकर्षित करते हैं क्योंकि इनमें दिखावटी नहीं, असली जिंदगी झलकती है।  

लाल किला के बारे में 

लाल किला 350 साल से अधिक पुराना स्मारक है। यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक धरोहर है। यहां सुरक्षा बहुत सख्त रहती है। समीर प्राइवेट गार्ड के रूप में म्यूजियम में तैनात हैं। उनकी ड्यूटी किले के अंदर के म्यूजियम में लगती है, जहां पर्यटक ऐतिहासिक वस्तुओं को देखने आते हैं। लाल किले जैसी महत्वपूर्ण जगह पर सुरक्षा गार्ड की जिम्मेदारी बड़ी होती है। पर्यटकों की सुरक्षा, नियमों का पालन और सतर्कता बनाए रखना जरूरी होता है। 

गौरतलब है कि, इससे पहले नाइट ड्यूटी कर रहे सिक्योरिटी गार्ड का पत्नी के साथ खाना खाते Video वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा किले हैं, राजस्थान बताने की गलती न करें; जान लीजिए सही जवाब 





Source link

You may also like

Leave a Comment