Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: ‘मैं सिर्फ 20 साल का था जब…’, काजी तौकीर ने एकता कपूर को धोखा देने का बताया सच, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: ‘मैं सिर्फ 20 साल का था जब…’, काजी तौकीर ने एकता कपूर को धोखा देने का बताया सच, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 20’ इस वक्त दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। ये शो पूरी तरह से लोगों के दिमाग पर अपना कब्जा कर चुका है। शो पर टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के कई फेमस लोगों ने हिस्सा लिया। लेकिन अगर इस वक्त दर्शकों का कोई सबसे ज्यादा फेवरेट बना हुआ है तो वो हैं सिंगर काजी तौकीर। शो शुरू होने के साथ ही काजी न सिर्फ जनता बल्कि खुद सलमान खान के भी पसंदीदा कंटेस्टेंट बने हुए हैं। इसी बीच अब काजी तौकीर ने कुछ ऐसा बताया, जिसे सुनकर ऑडियंस भी दंग रह गई। इसी बीच काजी तौकीर ने एकता कपूर का ऑफर ठुकराने की अफवाहों पर बात भी की। चलिए बताते हैं शो के लेटेस्ट एपिसोड में काजी ने क्या कहा?

शो जीतने के बाद क्यों नहीं किया काम?

‘बिग बॉस 20’ का एक प्रोमो वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में काजी और आम्रपाली दुबे शाम के समय गार्डन एरिया में बैठकर बातें करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में आम्रपाली ने काजी से सवाल किया, ‘जब आप 22 साल बाद वापस इस शो में आ रहे थे तो आपने एक्सपेक्ट किया था कि इतना प्यार मिलेगा?’ इस पर काजी ने कहा, ‘मैं बड़ा खुशकिस्मत इंसान हूं कि मैंने एक तो वो शो (सिंगिंग शो) जीता। उस समय यानी 2005 में प्राइज मनी के तौर पर मुझे 1 करोड़ मिला। इसके बाद मैंने 2015 में ‘अफगान जलेबी’ किया क्रिएटिवली और कुछ किया। वो भी ब्लॉकबस्टर रहा।’

ये भी पढ़ें:

इवेंट में ‘कच्चा बादाम’ गाना बजते ही भड़कीं अंजलि अरोड़ा? बीच में छोड़ा शो

रॉकस्टार का पूरा कैरेक्टर एकता जी मुझे नरेट कर रही थीं

काजी ने आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए कहा, ‘मेरी लाइफ का रिकॉर्ड जो है वो 100% रहा। रीजन कुछ और है कि मैंने क्यों नहीं काम किया? वो मेरे पर्सनल रिजन हैं। मैंने फिल्में साइन कीं, वो बनी नहीं, उसमें साल दो साल निकल गए। टीवी मैंने कभी किया नहीं। टीवी का मौका बहुत खराब था। मैं खुशकिस्मत था, जिसके लिए एकता कपूर जी 2005 में आईं और उन्होंने कहानी सुनाई और मुझे तब समझ नहीं आई, मैं छोटा था सिर्फ 20 साल का मैं सिर्फ उनकी अंगुठियां देख रहा था दोनों हाथों में। रॉकस्टार का पूरा किरदार एकता जी मुझे सुना रही थीं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे वो सुना रही थी और मैं क्या सामने बोलूं उनको कि मैं नहीं करना चाहता…नहीं बोलूंगा ना। रॉकस्टार का पूरा कैरेक्टर एकता जी मुझे नरेट कर रही थीं।’

ये भी पढ़ें:

‘जेलर 2’ बनी 2026 की हाईएस्ट ओपनर तमिल मूवी, तोड़ा इस मूवी का रिकॉर्ड

काजी ने दी एकता का प्रोजेक्ट ठुकराने पर सफाई

काजी तौकीर ने बताया कि वह एकता कपूर को सीधे ‘ना’ नहीं कह पाए, इसलिए उन्होंने अनुपमा नाम की एक महिला के जरिए अपना फैसला उन तक पहुंचाया। काजी बोले, ‘मेरे साथ अनुपमा नाम की एक महिला थीं, मैंने उनके कान में कहा- मैम, मैं यह नहीं कर सकता। वे बहुत अच्छी थीं, उन्होंने कहा- काजी, अगर तुम नहीं करना चाहते तो कोई बात नहीं। मैंने कहा- मैम, मैं पहले से ही एक फिल्म कर रहा हूं। मेरा एक कॉन्ट्रैक्ट है, जो पहले ही साइन हो चुका हूं।’

ये भी पढ़ें:

मोहनलाल को 30, विद्या को 6 करोड़, रजनीकांत की फीस सुन खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

मीडिया ने काजी ने बताया घमंडी

काजी ने आगे बताया कि अगले दिन उन्हें हैरानी हुई जब मीडिया ने उन्हें घेर लिया और उन्हें घमंडी के तौर पर पेश किया। उस समय मीडिया के ध्यान को याद करते हुए काजी ने कहा, ‘मैं सुबह नाश्ते के समय देख रहा हूं कि पेपर में लिखा है, ‘काजी ने एकता कपूर को धोखा दिया। काजी के पास अब और भी बड़े काम हैं।’ अखबार और मीडिया ऐसे ही होते हैं। उस समय अपनी बात साफ करने के लिए हमारे पास सोशल मीडिया भी नहीं था। बस, बदनाम हो गया। मैं तो उनकी इज्जत करता हूं मैं क्यों डिच करूं।’



Source link

You may also like

Leave a Comment