Home Morning News (खास खबरें)Karnal News:प्रभातफेरी में भजनों पर झूमी संगत – The Audience Danced To The Hymns During The Morning Procession

Karnal News:प्रभातफेरी में भजनों पर झूमी संगत – The Audience Danced To The Hymns During The Morning Procession

by BollywoodNewsAndMovie


नीलोखेड़ी। अद्वैत स्वरूप आश्रम श्री नंगली कुटिया की कार्तिक मास प्रभातफेरी स्कूल एरिया निवासी ओमप्रकाश प्रिन्जा के घर पहुंची। संत बाई जी ज्ञानपुरी की अगुवाई में चल रही प्रभातफेरी का परिवार के सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भजनों पर मेजबान परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोग झूम उठे। यह प्रभातफेरी प्रतिदिन नीलनगर स्थित कुटिया से सुबह चार बजे शुरू होती है। बाई जी ने कहा कि कार्तिक मास में आध्यात्मिकता के साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु को प्रिय होने के कारण इस मास का महत्व बढ़ जाता है। कुटिया के सेवादार केवल कृष्ण कुकरेजा ने बताया कि यह प्रभातफेरी करीब 20 वर्षों से निकाली जा रही है। इसमें लाजपत शर्मा, दीपक आहूजा सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। संवाद




Source link

You may also like

Leave a Comment