Home Viral‘पहुंचा कैसे…’ नोएडा एथॉरिटी पार्किंग की 7वीं मंजिल की छत पर थार लेकर पहुंचा युवक, सामने आया वीडियो

‘पहुंचा कैसे…’ नोएडा एथॉरिटी पार्किंग की 7वीं मंजिल की छत पर थार लेकर पहुंचा युवक, सामने आया वीडियो

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Thar Viral Video: नोएडा में सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक रील बनाने के जुनून में सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग की सातवीं मंजिल पर काली थार लेकर पहुंच गया. यहां उसने गाड़ी के साथ स्टंट किया और बोनट से लेकर छत तक पर खड़ा नजर आया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नोएडा: यूपी के नोएडा से एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बार मामला सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग का है, जहां एक युवक सातवीं मंजिल की छत पर काली थार लेकर पहुंच गया. यहां उसने गाड़ी के साथ ऐसा स्टंट किया कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ऊंची इमारत से रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो को देखकर लोग भी हैरान हैं. कई लोग कमेंट बॉक्स में सवाल कर रहे हैं कि आखिर पहुंचा कैसे यह थार लेकर.

वीडियो में युवक पार्किंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर थार को आगे-पीछे चलाता और घुमाता नजर आ रहा है. वह कभी गाड़ी के बोनट पर तो कभी उसकी छत पर खड़ा दिखाई देता है. बताया जा रहा है कि वह काफी देर तक इस तरह की हरकत करता रहा और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाता रहा.

सातवीं मंजिल पर थार के साथ स्टंट, हादसे का भी खतरा
यह वीडियो पास की एक ऊंची इमारत से रिकॉर्ड किया गया. वीडियो बनाने वाला शख्स युवक की इस हरकत पर हैरानी जताता सुनाई देता है. सातवीं मंजिल की छत पर इस तरह गाड़ी चलाना और उसके ऊपर खड़े होकर स्टंट करना किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता था. जरा सी चूक युवक के लिए खतरनाक साबित हो सकती थी.

यह वीडियो aman.dwivedi.165 इंस्टाग्राम पेज से ली गई है

रील बनाने के लिए लोग अक्सर अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन इस तरह के स्टंट में अपनी जान के साथ दूसरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है. यही वजह है कि वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकतों को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

पुलिस ने लिया वीडियो का संज्ञान
यह मामला नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में आने वाली सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है. फिलहाल उपलब्ध जानकारी में युवक की पहचान और उसके खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में यह साफ नहीं है कि इस मामले में अब तक कोई चालान किया गया है या नहीं.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें



Source link

You may also like

Leave a Comment