Home Viralएयरपोर्ट पर ‘रामायण’ के ‘राम’ संग ‘रावण’ की हुई एंट्री, रणबीर-यश का वीडियो वायरल

एयरपोर्ट पर ‘रामायण’ के ‘राम’ संग ‘रावण’ की हुई एंट्री, रणबीर-यश का वीडियो वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. ये 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं. वहीं, साउथ सुपरस्टार यश को रावण के रोल के लिए चुना गया है.

15 अक्टूबर को बेंगलुरु में फिल्म का एक बड़ा प्रमोशनल इवेंट आयोजित किया गया, जहां फिल्म का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज किया गया. इस इवेंट में रणबीर कपूर और यश समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही. इसके बाद रणबीर और यश को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया.

रणबीर कपूर और यश ने साथ में दिए शानदार पोज

‘रामायण’ के ‘राम’ यानी रणबीर कपूर और ‘रावण’ यानी यश को एक साथ देखना फैंस के लिए खास पल रहा. जैसे ही दोनों ने मुंबई एयरपोर्ट पर एंट्री की, वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. पैप्स ने दोनों से साथ में पोज देने के लिए कहा. 

रणबीर कपूर ने यश को लगाया गले

इसके बाद रणबीर ने यश के कंधे पर हाथ रखकर पैपराजी को कई शानदार पोज दिए. दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया और फिर अपनी-अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए. दोनों का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. दर्शक ‘रामायण’ के ‘राम’ और ‘रावण’ को पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं. फिल्म में दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आएंगे.

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाते दिखाई देंगे. करीब 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही ‘रामायण’ का पहला पार्ट 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा. वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा.





Source link

You may also like

Leave a Comment