Home ViralHapur News: पेट्रोल पंप कर्मियों का मारपीट करने का वीडियो हुआ वायरल, Hapur Hindi News

Hapur News: पेट्रोल पंप कर्मियों का मारपीट करने का वीडियो हुआ वायरल, Hapur Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में बुलंदशहर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें पेट्रोल पंप के कई कर्मचारी युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। कर्मचारियों की भीड़ के बीच युवक खुद को बचाने की कोशिश करता दिखाई देता है। हालांकि, मारपीट के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना कब हुई और युवक के साथ विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी जानकारी भी जांच के बाद ही सामने आएगी।वीडियो का पुलिस ने संज्ञान ले लिया है। पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल कर्मचारियों की पहचान करने में जुटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





Source link

You may also like

Leave a Comment