Home ViralGridih News: ऑनलाइन रसीद कटवाने के नाम पर रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, Gridih Hindi News

Gridih News: ऑनलाइन रसीद कटवाने के नाम पर रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, Gridih Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Follow us on Google News
share

Gridih News: परसाडीह के जोहन मुर्मू ने गिरिडीह एसपी को आवेदन देकर देवरी अंचल कार्यालय में ऑनलाइन जमीन रसीद कटाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बातचीत का वीडियो वायरल करने के बाद उन्हें और परिवार को धमकियां मिलीं। देवरी सीओ ने वीडियो में दिख रहे लोगों को अंचल कार्यालय का कर्मी नहीं बताया और मामले में थाना में सन्हा दर्ज होने की जानकारी दी।

Gridih News: ऑनलाइन रसीद कटवाने के नाम पर रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल

Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। देवरी अंचल कार्यालय में जमीन की ऑनलाइन रसीद कटाने के नाम पर कथित रूप से रिश्वत मांगने और पैसे लेने का मामला सामने आया है। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के परसाडीह गांव निवासी जोहन मुर्मू ने इस संबंध में गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने देवरी अंचल कार्यालय के एक गार्ड पर पैसे लेने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। बताया कि जोहन मुर्मू के पिता रामू मुर्मू के नाम पर परसाडीह मौजा में दो एकड़ 70 डिसमिल जमीन है।

उक्त जमीन की ऑनलाइन रसीद कटनी बंद हो गई थी। इस समस्या का निष्पादन के लिए जब अंचल कार्यालय पहुंचे, तो ऑनलाइन रसीद कटाने के लिए लगभग दो लाख रुपये खर्च करने की बात कही गई। बताया कि छह अक्टूबर 2026 को किसान जनता पार्टी के अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह से मुलाकात के बाद उन्होंने आवेदन तैयार कराया। इसके बाद सात अक्टूबर को वह देवरी अंचल कार्यालय पहुंचे। वहां गेट के बाहर मिले गार्ड से बातचीत के दौरान कथित रूप से 30 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से खर्च की बात कही गई। जोहन मुर्मू ने बताया है कि 11 और 12 अक्टूबर को गार्ड से हुई बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग उन्होंने वायरल कर दी। इसके बाद गार्ड, मुखिया और जिला परिषद सदस्य सहित कुछ लोगों पर बयान बदलने का दबाव बनाने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है। जिससे उनके परिवार के सदस्य भयभीत हैं। इस संबंध में देवरी सीओ ने शुक्रवार को बताया कि वायरल किये गये वीडियो में दिखनेवाला दोनों व्यक्ति अंचल कार्यालय के कर्मी नहीं हैं। कुछ लोगों द्वारा साजिश के तहत देवरी अंचल कार्यालय को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कथित रूप से वायरल किये गये वीडियो मामले की जांच पड़ताल के लिए देवरी थाना में सन्हा भी दर्ज करवा दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦जोहन मुर्मू ने गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक को आवेदन क्यों दिया?−

उन्होंने देवरी अंचल कार्यालय में जमीन की ऑनलाइन रसीद कटाने के नाम पर रिश्वत मांगने और पैसे लेने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई।

✦जोहन मुर्मू के अनुसार ऑनलाइन रसीद कटाने के लिए कितनी रकम मांगी गई थी?+

✦देवरी सीओ ने वायरल वीडियो के बारे में क्या कहा?+





Source link

You may also like

Leave a Comment