Home ViralFirozabad News:सौ शैया अस्पताल में स्टाफ नर्स का रुपये लेते वीडियो वायरल – Video Of A Staff Nurse At A 100-bed Hospital Accepting Money Goes Viral

Firozabad News:सौ शैया अस्पताल में स्टाफ नर्स का रुपये लेते वीडियो वायरल – Video Of A Staff Nurse At A 100-bed Hospital Accepting Money Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज के सौ शैया अस्पताल में स्टाफ नर्स का रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्टाफ नर्स 500-500 रुपये के नोट लेते हुए दिखाई दे रही हैं। साथ ही वह सफाईकर्मी को भी रुपये देने की बात कहती सुनाई दे रही हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद रुपये लेने के मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रुपये किस काम के लिए दिए जा रहे थे और उन्हें देने वाला व्यक्ति कौन है। वीडियो लेबर रूम का बताया जा रह है।

इस मामले में स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेरणा जैन ने बताया कि वीडियो वायरल हुआ है लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस मामले में रुपये लिए जा रहे हैं और रुपये देने वाला व्यक्ति कौन है। संवाद



Source link

You may also like

Leave a Comment