3
Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। बुद्धूचक थाना क्षेत्र के नयानगर रानी दियारा का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ स्थानीय लोग तीन युवकों से पूछताछ करते और उनके साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि युवकों को ब्राउन शुगर की तसकरी और सेवन के आरोप में पकड़ा गया था। वहीं, एक ब्राउन शुगर के पुड़िया को खोलते भी दिखाया गया है। हिन्दुस्तान अखबार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इस संबंध में एसडीपीओ-2 स्नेह सेतु ने बताया कि वायरल वीडियो तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।
जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
