Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: ‘वीकेंड का वार’ में मचेगा बवाल, स्काउट के कान में थूकने को लेकर सलमान खान लेंगे काजी तौकीर की क्लास, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: ‘वीकेंड का वार’ में मचेगा बवाल, स्काउट के कान में थूकने को लेकर सलमान खान लेंगे काजी तौकीर की क्लास, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आ चुका है। इस प्रोमो में सलमान खान घरवालों के पूरे हफ्ते का लेखा जोखा लेते नजर आ रहे हैं। लेकिन सलमान ने सबसे ज्यादा काजी तौकीर की क्लास ली।

Bigg Boss 20: टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 20’ इस वक्त दर्शकों के बीच लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। ये शो डे से ही दिमाग पर अपना कब्जा कर चुका है। शो पर टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के कई फेमस लोगों ने हिस्सा लिया। ‘बिग बॉस 20’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घरवालों का असली चेहरा सामने आ रहा है। हाल ही में सलमान खान के शो पर जो हुआ उसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की। शो पर वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाले नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के बीच जमकर बहस हुई, जिसके बाद में हाथापाई का रूप ले लिया। इसके बाद बिग बॉस ने कड़ा फैसला लेते हुए नकुल को घर से बाहर कर दिया। वहीं, अब आज का वीकेंड का वार पर बवाल मचाने वाला है।

यह तब शुरू हुआ जब काजी ने स्काउट के कान में थूका

‘बिग बॉस 20’ वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आ चुका है। इस प्रोमो में सलमान खान घरवालों के पूरे हफ्ते का लेखा जोखा लेते नजर आ रहे हैं। लेकिन सलमान ने सबसे ज्यादा अगर किसी की क्लास ली तो वो थे काजी तौकीर। सलमान, स्काउटओपी (ScoutOP) के कान में थूकने के लिए काजी तौकीर को फटकार लगाई। प्रोमो में सलमान कहते हैं, ‘यह तब शुरू हुआ जब काजी ने स्काउट के कान में थूका और वो भी एकदम गंदे तरीके से, बिल्कुल अंदर तक। काजी, इसमें तुम्हें मजाक कैसे लगा?’ वे आगे पूछते हैं, ‘इसमें क्या कूल है?’

तुमने स्टैंड क्यों नहीं लिया…

सलमान खान यहीं नहीं रुके, वो काजी के स्टैंड लेने के बदलते रवैये पर भी सवाल उठाते हैं। सलमान कहते हैं, ‘काजी स्टैंड लेने का तरीका भी बहुत आसानी से बदलता है। वो कहते हैं कि ये पूरा बवाल जब तुम्हारे एक मजाक से शुरू हुआ तो तुमने स्टैंड क्यों नहीं लिया। जब गुल्लू और नकुल का झगड़ा हो रहा था तुम वहीं पर बैठकर खाना खा रहे थे और उठे तक नहीं। तुम अपना खाना खाते रहे।’

प्रोमो पर आ रहे ऐसे रिएक्शन

प्रोमो पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक यूजर ने लिखा, ‘देखते हैं कि क्या सलमान खान कल काजी से सच में सवाल करते हैं कि उसने स्काउट का कान क्यों काटा और उसमें थूका, या फिर हमें एक बार फिर से गलत बर्ताव को सही ठहराने का एक और ‘मास्टरक्लास’ देखने को मिलेगा।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘अगर सलमान खान, स्काउट के साथ की गई इस घिनौनी हरकत के लिए काजी जैसे जोकर को आईना दिखाते हैं, तो ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड देखने में मजा आएगा।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस प्रोमो पर आ रहे हैं और लोगों को उम्मीद है कि सलमान काजी को लेकर कड़ा रवैया अपनाएंगे। साथ ही लोगों को काजी की वो हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई।

घर में बेघर हुए नकुल

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं। वहीं, मनीष गोयल और नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी, लेकिन नकुल को बाहर कर दिया गया है।





Source link

You may also like

Leave a Comment