Salman Khan Praises Qazi Touqeer: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के पहले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान अपने पुराने और धमाकेदार अंदाज में नजर आए . शो के होस्ट सलमान ने आते ही जहां दर्शकों का शुक्रिया अदा किया, वहीं घर के अंदर माहौल काफी गर्म रहा .
सलमान खान ने की काजी तौकीर की तारीफ फोटो साभार-instagram qazitouqeer_official
पूरे हफ्ते के ड्रामे के बाद सलमान खान ने कुछ सदस्यों की जमकर तारीफ की, तो कुछ कंटेस्टेंट्स को गेम में बने रहने के लिए कड़ा मैसेज भी दिया . चलिए बताते हैं वीकेंड का वार का पूरा अपडेट.
काजी बने रॉकस्टार और घर के नए बॉस
वीकेंड का वार में सलमान खान ने सबसे पहले हर किसी का हाल-चाल पूछा. इसके बाद सलमान ने काजी तौकीर के बिंदास अंदाज को खूब सराहा और उन्हें घर का असली रॉकस्टार बताया . सलमान ने मजाकिया लहजे में काजी से उनका सिग्नेचर स्टेप भी सीखा . इसके बाद घर में एक टास्क हुआ जिसमें सदस्यों को हफ्ते का बॉस और लॉस चुनना था . इसमें ज्यादातर घरवालों ने काजी तौकीर को हफ्ते का बॉस चुना . काजी का यह मस्ती भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है . जिसका मैसेज सलमान खान ने काजी को दिया, कि लोग अब उन्हें पसंद कर रहे हैं.
अमन-आसिफ में हुई तगड़ी लड़ाई
वीकेंड का वार एपिसोड में लड़ाई-झगड़ा भी कम नहीं हुआ . अमन गांधी और आसिफ खान के बीच डाइनिंग टेबल पर सामान रखने को लेकर बहस शुरू हो गई . बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई और हाथापाई तक की नौबत आ गई . हालांकि बाकी घरवालों ने बीच में आकर दोनों को संभाला . सलमान ने अमन को गेम में साइड कैरेक्टर की तरह न दिखने और एक्टिव रहने की सख्त सलाह दी .
इन घरवालों को मिला वॉर्निंग मैसेज
टास्क खत्म होने के बाद सलमान खान ने उदिति सिंह, रोहैद और रीति जैसे कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई . उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे गेम में सो रहे हैं और उन्हें अब जागने की जरूरत है . सलमान ने कहा कि सिर्फ दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय खुद के गेम पर ध्यान दें . वहीं माही विज को भी अपने बिहेवियर को लेकर सलमान की डांट झेलनी पड़ी .
