रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ चर्चा में बनी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. चौथे दिन फिल्म ने गर्दे उड़ा दिए हैं. आइए जानते हैं फिल्म रविवार को कितना कमा रही है.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने साढ़े 11 तक 11.33 करोड़ कमाए. फिल्म को 4,223 शोज मिले. इसी के साथ फिल्म ने तमिल भाषा में 9.21 करोड़ कमाए. वहीं तेलुगू भाषा में फिल्म ने 1.43 करोड़ कमाए और हिंदी वर्जन ने 69 लाख कमाए.
| डे | बॉक्स ऑफिस | शोज |
| चौथा दिन (लाइव) | 11.33 करोड़ (साढ़े 11 बजे तक) | 4,223 |
| टोटल | 155.38 करोड़ |
बता दें कि फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन के फाइनल आंकड़े अभी तक सामने नहीं आए हैं. फाइनल आंकड़े रात साढ़े 10 बजे तक आएंगे.
‘जेलर 2’ का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 59.70 करोड़ कमाए. फिल्म को 16,599 शोज मिले और 55.4 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. दूसरे दिन ने 37.10 करोड़ कमाए. फिल्म को 13,157 शोज मिले और 48.2 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. तीसरे दिन फिल्म ने 47.25 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 14,604 शोज मिले और 53.9 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 152 करोड़ कमाए और दुनियाभर में 321 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म को नेलसन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में हैं. वहीं विद्या बालन भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं. फिल्म में उनका अलग अवतार देखने को मिला है. इसके अलावा फिल्म में मोहनलाल, शिवा राजकुमार, योगी बाबू, विनायकन, रम्या कृष्णन, ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स भी दिखे हैं. फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है.
