Home Box OfficePrahar vs Nayi Naveli: राजकुमार राव की प्रहार बनाम यामी गौतम की नई नवेली… जानें Box Office पर किस फिल्म ने मारी बाजी… किस पर हुई धनवर्षा? – Box office Collection of the Films Prahar and Nayi Naveli Rajkummar Rao vs Yami Gautam MKS

Prahar vs Nayi Naveli: राजकुमार राव की प्रहार बनाम यामी गौतम की नई नवेली… जानें Box Office पर किस फिल्म ने मारी बाजी… किस पर हुई धनवर्षा? – Box office Collection of the Films Prahar and Nayi Naveli Rajkummar Rao vs Yami Gautam MKS

by BollywoodNewsAndMovie


Box office Collection of the Films Prahar and Nayi Naveli: दशहरा और दिवाली को देखते हुए इस समय कई फिल्में रिलीज की गई हैं. बॉक्स ऑफिस पर 16 अक्टूबर 2026 को दो फिल्में राजकुमार राव की प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी और यामी गौतम की नई नवेली रिलीज हुई है. इन दोनों फिल्मों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. प्रहार और नई नवेली की कमाई के आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि रिलीज के दो दिनों में इन दोनों फिल्मों में से किसने अधिक कमाए हैं. 

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक यामी गौतम की फिल्म नई नवेली को फिल्म प्रेमी काफी पसंद कर रहे हैं. नई नवेली फिल्म ने अपने रिलीज के दूसरे दिन नेट कलेक्शन के तौर पर 4 करोड़ रुपए की कमाई की है. उधर, प्रहार फिल्म का रिलीज के दूसरे दिन नेट कलेक्शन 3.15 करोड़ रुपए रहा है. ऐसे में यामी गौतम की फिल्म नई नवेली राजकुमार राव की मूवी प्रहार पर भारी पड़ रही है. हालांकि दोनों फिल्मों की कमाई में बहुत ज्यादा का अंतर नहीं है. अब देखना होगा कि वीकेंड पर दर्शक प्रहार की तरफ बढ़ते हैं या फिर नई नवेली को देखना पसंद करते हैं. आपको मालूम हो कि अभिनेत्री यामी गौतम की नई नवेली मूवी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. नई नवेली की कहानी मेरठ के एक अस्त-व्यस्त परिवार में आदर्श दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में यामी गौतम के साथ आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर और अन्य कलाकार हैं. राजकुमार राव की फिल्म प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम, मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले की कहानी पर आधारित है. प्रहार की कहानी की शुरुआत 26/11 के हमले से होती है और फिर आतंकी अजमल कसाब (ललित प्रभाकर) को गिरफ्तार कर लिया जाता है. इसके बाद शुरू होती है कसाब को फांसी दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई.

कितना रहा प्रहार फिल्म का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार राजकुमार राव की प्रहार फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.35 करोड़ कमाए थे. इस फिल्म ने दूसरे दिन भारत में 3.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. प्रहार फिल्म ने दो दिनों में नेट कलेक्शन के आधार पर कुल 5.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो 6.48 करोड़ रुपए का हो चुका है. प्रहार फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 1.50 करोड़ कमा लिए हैं. इस तरह से प्रहार फिल्म का दो दिनों का कुल कलेक्शन 7.98 करोड़ रुपए का हो चुका है. आपको मालूम हो कि प्रहार फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपए के आस-पास है. 

नई नवेली का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
यामी गौतम की नई नवेली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ कमाए थे. नई नवेली फिल्मा का दूसरे दिन का कलेक्शन 4 करोड़ रुपए का रहा था. इस तरह से इस फिल्म ने रिलीज के दो दिनों में भारत में 7.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. नई नवेली फिल्म ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर 8.63 करोड़ रुपए कमा चुकी है. नई नवेली फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 1.50 करोड़ रुपए कमाए हैं. इन सभी को मिलाकर देखें तो नई नवेली फिल्म का कुल दो दिन का कलेक्शन 10.13 करोड़ रुपए का हो चुका है. आपको मालूम हो कि नई नवेली फिल्म का अनुमानित बजट 50 करोड़ के आस-पास का है. ऐसे में बजट और कलेक्शन के आधार पर यामी गौतम की नई नवेली फिल्म राजकुमार राव की प्रहार पर भारी पड़ती दिख रही है. 

 



Source link

You may also like

Leave a Comment