Home Box OfficeBox Office: अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3’ की शनिवार को सिंह गर्जना, ‘हनुमान अंश’ ने 72वें दिन जो क‍िया वो अकल्‍पनीय – drishyam 3 the conclusion box office collection day 16 hanuman ansh witness huge jump on day 72

Box Office: अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3’ की शनिवार को सिंह गर्जना, ‘हनुमान अंश’ ने 72वें दिन जो क‍िया वो अकल्‍पनीय – drishyam 3 the conclusion box office collection day 16 hanuman ansh witness huge jump on day 72

by BollywoodNewsAndMovie


अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3’ ने र‍िलीज के 16वें द‍िन भी जहां ह‍िंदी बॉक्‍स ऑफिस पर सबसे अध‍िक कमाई की है, वहीं इसने आमिर खान की ‘पीके’ और सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ की लाइफटाइम कमाई को पछाड़ द‍िया है। श‍न‍िवार को ‘हनुमान अंश’की कमाई में जबरदस्‍त उछाल आया है, यह अकल्‍पनीय जैसा है।

Drishyam 3 Box Office Day 16- Hanuman Ansh Collection Day 72
Box Office: अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3’ की शनिवार को सिंह गर्जना, ‘हनुमान अंश’ ने 72वें दिन जो क‍िया वो अकल्‍पनीय
अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ ने हिंदी बॉक्‍स ऑफिस पर 16वें दिन भी गजब धूम मचाई है। एक तरफ जहां इसने एक बार फिर ‘जेलर 2’, ‘नई नवेली’ और ‘प्रहार’ जैसी नई रिलीज के सामने घुटने टेकने से इनकार कर दिया है, वहीं आमिर खान की ‘PK’ की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है। शनिवार को ‘दृश्‍यम 3’ की कमाई में शुक्रवार के मुकाबले 61.3% की तगड़ी उछाल दर्ज की गई है। दूसरी ओर, नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ का जलवा भी कायम है। रिलीज के 72वें दिन गिने-चुने 360 शोज में भी इसकी कमाई में 286.67% की तगड़ी उछाल दर्ज की गई है। ‘हनुमान अंश’ देश में 400 करोड़ की ग्रॉस कमाई के पार जा चुकी है, जो अपने आप में एक अद्भुत कारनामा है।

भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शन‍िवार को सभी भाषाओं को मिलाकर रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने सबसे अध‍िक ₹47.80 करोड़ की बंपर कमाई की है। लेकिन हिंदी डब वर्जन में यह अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3’ के आगे नत-मस्‍तक है। ‘जेलर 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन हिंदी वर्जन से ₹4.25 करोड़ कमाए हैं। यामी गौतम की ‘नई नवेली’ भी शनिवार को अपने दूसरे दिन ₹4.00 करोड़ की कमाई ही कर पाई, जबकि राजकुमार राव की ‘प्रहार’ ने ₹3.15 करोड़ का नेट बिजनस किया है।

Drishyam 3 Box Office Day 16
‘दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ में अजय देवगन

‘दृश्‍यम 3’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, अभ‍िषेक पाठक के डायरेक्‍शन में बनी ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने 16वें दिन 4137 शोज से भारत में ₹5.00 करोड़ की नेट कमाई की है। इसके साथ ही भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹408.77 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹341.10 करोड़ हो गया है। इसी के साथ इसने आमिर खान की ‘पीके’ की ₹341 करोड़ की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है। सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ की लाइफटाइम ₹339.16 करोड़ की कमाई भी अब पीछे छूट चुकी है। ‘दृश्‍यम 3’ का बजट ₹110 करोड़ है। इस लिहाज से अजय की फिल्‍म 210.09% मुनाफा कमाकर ब्‍लॉकबस्‍टर बन चुकी है।

  • पहला हफ्ता – ₹245.50 करोड़
  • दूसरा हफ्ता – ₹87.50 करोड़
  • 15वां दिन, शुक्रवार – ₹3.10 करोड़
  • 16वां दिन, शन‍िवार – ₹5.00 करोड़

‘दृश्यम 3’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

विदेशों में भी ‘दृश्‍यम 3’ की ताबड़तोड़ कमाई का दौर जारी है। ओवरसीज मार्केट में 16वें दिन ₹2.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है, जिससे विदेशों में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹120.00 करोड़ तक पहुंच गया है। इस तरह, अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3: द कन्‍कलूजन’ ने देश और दुनिया मिलाकर वर्ल्‍डवाइड ₹528.77 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

Hanuman Ansh Collection Day 72
‘हनुमान अंश’ में शोभ‍िनव सत्‍य

‘हनुमान अंश’ कलेक्‍शन

दूसरी ओर, डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्‍शन में बनी ‘हनुमान अंश‘ 72 दिन बाद भी सिनेमाघरों में पहाड़ की तरह टिकी हुई है। महज 360 शोज से भी इस भक्‍त‍ि ड्रामा फिल्‍म ने शनिवार को ₹58 लाख की नेट कमाई की है, जो एक दिन पहले के मुकाबले 286.67% अध‍िक है। यह ऑल टाइम ब्‍लॉकस्‍टर अब देश में ₹400.88 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर चुकी है, जबकि इसकी नेट कमाई ₹339.71 करोड़ है।

  • पहला हफ्ता – ₹1.08 करोड़
  • दूसरा हफ्ता – ₹40 लाख
  • तीसरा हफ्ता – ₹10.40 करोड़
  • चौथा हफ्ता – ₹61.00 करोड़
  • पांचवां हफ्ता – ₹90.25 करोड़
  • छठा हफ्ता – ₹80.25 करोड़
  • सातवां हफ्ता – ₹44.80 करोड़
  • आठवां हफ्ता – ₹29.20 करोड़
  • नौवां हफ्ता – ₹10.60 करोड़
  • दसवां हफ्ता – ₹11.00 करोड़
  • 71वां दिन, शुक्रवार – ₹15 लाख
  • 72वां दिन, शन‍िवार – ₹58 लाख

‘हनुमान अंश’ वर्ल्डवाइड कलेक्‍शन, 16,885.50% प्रॉफिट

शोभ‍िनव सत्‍य स्‍टारर ‘हनुमान अंश’ महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी है। इसने 16,885.50% का अविश्‍वनीय मुनाफा कमा लिया है। विदेशों में फिल्म ने अब तक ₹48.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है, जिससे इसका वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹449.38 करोड़ हो गया है।

स्वपनल सोनल

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें