Home Box OfficeHanuman Ansh Collection Day 72: ‘जेलर 2’ भी नहीं डिगा पाई ‘हनुमान अंश’ का किला, बाबा की कृपा से छाई फिल्म

Hanuman Ansh Collection Day 72: ‘जेलर 2’ भी नहीं डिगा पाई ‘हनुमान अंश’ का किला, बाबा की कृपा से छाई फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 72: 7 अगस्त को सिनेमाघरों में बिना किसी शोर-शराबा के एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई जिसका नाम भारतीय सिनेमा के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. जब भी भारतीय सिनेमा की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्मों का जिक्र होगा इस फिल्म का नाम जरूर लिया जाएगा. ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया है.

नई दिल्ली. 7 अगस्त थिएटर्स में ‘हनुमान अंश’ रिलीज हुई थी. जब ये फिल्म आई तो किसी को पता भी नहीं चला. 4 नौसिखियों ने अपना सबकुछ, अपनी सारी कमाई दांव पर लगाकर ये फिल्म बनाई और वो करिश्मा कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी. हनुमान अंश को रिलीज के वक्त महज 3 थिएटर ही मिले थे, लेकिन धीरे-धीरे फिल्म का रुतबा बढ़ते गया और इसकी स्क्रीनिंग भी.

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ ने देश और विदेश में बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’, ‘दृश्यम 3’, ‘मिर्जापुर’ जैसी बड़ी फिल्मों से टकराने के बावजूद हनुमान अंश मजबूती से पैर जमाए खड़ी रही.

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ भी ‘हनुमान अंश’ का किला नहीं हिला सकीं. रिलीज के करीबन ढाई महीने बाद भी ‘हनुमान अंश’ का चमत्कार कायम है. नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी इस फिल्म ने वो करिश्मा कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 72 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई का सिलसिला अब भी जारी है. फिल्म ने 72वें दिन भारत में 0.58 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की घरेलू कमाई के आंकड़े में और इजाफा हुआ है. वहीं, दुनियाभर में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 449 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 72वें दिन 360 शोज के जरिए फिल्म ने भारत में कुल 0.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया. फिल्म के हिंदी में 354 शोज थे जिसके जरिए हनुमान अंश की कमाई 0.57 करोड़ रुपये रही.

वहीं फिल्म को तेलुगु में रिलीज हुए 9 दिन ही हुए हैं. हनुमान अंश के तेलुगु में 6 शोज थे. फिल्म ने तेलुगु में 0.01 करोड़ की कमाई की थी. हनुमान अंश का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 400.88 करोड़ रुपये पहुंच गया है. फिल्म का नेट कलेक्शन 339.71 करोड़ रुपये हो गया है.

भारत के अलावा विदेशी बाजारों में भी ‘हनुमान अंश’ कमाई कर रही है. फिल्म ने 72वें दिन ओवरसीज मार्केट में 0.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 48.50 करोड़ रुपये हो गई है. भारत और विदेशों के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 449.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

‘हनुमान अंश’ का चमत्कार अभी भी कायम है. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ने करिश्मा कर दिखाया है. 2 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने वर्लडवाइड बॉक्स ऑफिस पर 449.38 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की कमाई ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment