Home Bigg Boss 20नेशनल टीवी पर अरिजीत सिंह को लेकर काजी तौकीर का शॉकिंग खुलासा, उसके लिए मज क्या है पता है?

नेशनल टीवी पर अरिजीत सिंह को लेकर काजी तौकीर का शॉकिंग खुलासा, उसके लिए मज क्या है पता है?

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 के घर में काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह को लेकर एक ऐसा शॉकिंग खुलासा किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है . नेशनल टीवी पर अपने 21 साल पुराने दोस्त के सिर पर क्रेजीपन का ताज पहनाते हुए काजी ने उनके बारे में एक ऐसी बात बोली जिसे सुनकर घरवाले भी दंग रह गए . नीचे पढ़ें पूरी खबर-

नेशनल टीवी पर अरिजीत सिंह को लेकर काजी तौकीर का शॉकिंग खुलासाZoom

काजी तौकीर का शॉकिंग खुलासा( फोटो साभार-Instagram @qazitouqeer_official )

नई दिल्ली: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काजी तौकीर अपने बिंदास और एंटरटेनिंग अंदाज से खूब धमाल मचा रहे हैं . शो के लेटेस्ट एपिसोड में काजी ने बॉलीवुड के नंबर वन सिंगर अरिजीत सिंह के साथ अपनी पुरानी दोस्ती पर बात की . अमन गांधी से बात करते हुए काजी ने अरिजीत के म्यूजिक और उनके पैशन को लेकर ऐसी बातें कही हैं, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

अरिजीत सिंह के बारे में इस तरह की बातें काजी ने बताई जिसकी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर ये क्लिप भी काफी ज्यादा वायरल हो रही है.

अरिजीत को बताया पागल साइंटिस्ट

काजी तौकीर ने बातचीत के दौरान कहा कि अगर लोग उन्हें क्रेजी समझते हैं, तो अरिजीत सिंह क्रेजीपन के बाप हैं . काजी ने अरिजीत को एक पागल साइंटिस्ट और अलग ही लेवल का इंसान बताया जो 8-8 घंटे तक बिना थके सिर्फ अपने म्यूजिक में खोया रहता है . जब अमन ने उन्हें याद दिलाया कि वह नेशनल टीवी पर यह सब बोल रहे हैं, तो काजी ने साफ कहा कि अरिजीत को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता और उनके मन में अरिजीत के लिए बहुत इज्जत है .

गाने के जरिए दिया खास ट्रिब्यूट

अरिजीत के प्रति अपना प्यार जताने के लिए काजी ने कैमरे के सामने फ्लाइंग किस दिया और ‘आई लव यू’ कहा . इसके बाद उन्होंने साल 2013 की सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 का पॉपुलर गाना ‘तुम ही हो’ गाकर अपने खास दोस्त अरिजीत को खूबसूरत ट्रिब्यूट दिया . काजी ने यह भी माना कि अरिजीत के लिए उनके दिल में इतनी रिस्पेक्ट है कि उसे बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं .

View this post on Instagram





Source link

You may also like

Leave a Comment