Home Bigg Boss 20अलग होगा अगला ‘वीकेंड का वार’, सलमान नहीं यह होंगे होस्ट, फैंस करने लगे यह डिमांड, Bigg-boss Hindi News

अलग होगा अगला ‘वीकेंड का वार’, सलमान नहीं यह होंगे होस्ट, फैंस करने लगे यह डिमांड, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: सलमान खान पर आरोप रहा है कि वह अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हैं, लेकिन अगले वीकेंड का वार पर होस्ट वह नहीं होंगे।

‘बिग बॉस 20’ का अगले हफ्ते का ‘वीकेंड का वार’ थोड़ा अलग होगा। हर कंटेस्टेंट अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहा है और उसे फिनाले तक लेकर जाने की पूरी कोशिश कर रहा है। हालांकि हर सीजन की तरह इस बार भी मेकर्स पर कुछ खिलाड़ियों को सपोर्ट करने का आरोप लग रहा है। सलमान खान भी इस आरोप से बचे नहीं हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स लगातार यह दावा करते रहे हैं कि सलमान खान काजी और लव समेत कनिका और माही को फेवर करते रहे हैं। अब खबर है कि अगला ‘वीकेंड का वार’ सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे। ऐसे में फैंस गेस कर रहे हैं, कि शायद अब कनिका और माही की क्लास लग सकती है।

अलग होगा अगला ‘वीकेंड का वार’

बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म ‘बिग बॉस तक’ ने अपनी एक पोस्ट में बताया है कि पहले ही किए जा चुके कुछ कमिटमेंट्स के चलते सलमान खान अगले हफ्ते वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे। लेकिन सवाल उठता है कि अगर सलमान खान नहीं तो फिर कौन? अगले हफ्ते का वीकेंड का वार होस्ट करने के लिए मेकर्स ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ होस्ट करने वाले फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को ऑन बोर्ड किया है। पोस्ट के मुताबिक अगला वीकेंड का वार रोहित शेट्टी होस्ट करते नजर आएंगे। हालांकि अभी ऑडियंस को ऑफिशियल प्रोमो की रिलीज का इंतजार करना होगा।

क्या माही-कनिका की लगेगी क्लास?

यह जानकारी लीक करते हुए प्लेटफॉर्म ने अपनी पोस्ट में लिखा- क्या अब फाइनली हम लगातार घटिया कमेंट्स किए जाने के लिए कनिका मान और माही विज की प्रॉपर क्लास लगने की उम्मीद कर सकते हैं? या फिर मेकर्स अभी भी अपने फेवरिट खिलाड़ियों का बचाव करते रहेंगे? प्लेटफॉर्म ने कमेंट सेक्शन सवाल उठाया कि अब यह देखने का वक्त है कि क्या रोहित शेट्टी खिलाड़ियों को वह रियलिटी चेक देंगे, जिसकी उन्हें बहुत ज्यादा जरूरत है। बात ऑडियंस के रिएक्शन की करें तो लोगों का मानना है कि इस वीकेंड का वार में भी कुछ बदलने वाला नहीं है।

कमेंट बॉक्स में क्या बोली ऑडियंस?

एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- वह सलमान खान से अलग नहीं हैं। वह सलमान खान द्वारा अभी तक सेट किए गए माहौल से अलग जाने की हिम्मत नहीं करेंगे। दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। दूसर ने कमेंट किया- मुझे शक है कि मेकर्स उनसे कुछ भी कहेंगे। जिस तरह मेकर्स ने माही, अरिश्फा और कनिका को बूस्ट किया है, मुझे नहीं लगता कि उन्हें इस बार भी टारगेट किया जाएगा। एक शख्स ने पोस्ट पर कमेंट किया- मुझे लगता है कि माही को चुप कराया जाएगा। पिछली बार भी फराह खान ने कुछ ऐसा ही किया था।





Source link

You may also like

Leave a Comment