Home Bigg Boss 20‘इस घर में रॉकस्टार तो एक ही है’…बिग बॉस 20 में इस कंटेस्टेंट का जलवा देख सलमान खान भी हुए फैन, फैंस भी हुए खुश

‘इस घर में रॉकस्टार तो एक ही है’…बिग बॉस 20 में इस कंटेस्टेंट का जलवा देख सलमान खान भी हुए फैन, फैंस भी हुए खुश

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 के पहले वीकेंड के वार में सलमान खाने भी इस एक कंटेस्टेंट का जलवा देखकर हो गए फैंन. कर दी भर-भरकर तारीफ.

Published: September 13, 2026, 2:57 PM IST







Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: सबसे ज्यादा चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है और लोगों को देखने भी इसको काफी ज्यादा पसंद भी आ रहा है. कंटेस्टेंट्स अपने-अपने अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करते ही नजर आ रहे हैं. आपको बता दें सलमान खान के साथ पहला वीकेंड का वार लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आया. उनका कूल अंदाज देख फैंस उनके दीवाने ही हो गए हैं. लेकिन इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है और वह है काजी तौकीर, जिसने लोगों और घर वालों तक की नींदों को उड़ा दिया है. फैंस इनको देखना भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. काजी ने घर में आते ही अपने अलग अंदाज, बेबाक बातों, गाने और मजेदार हरकतों से अपनी अलग पहचान फैंस की नजरों में बना ली है और फैंस को उनको देखना भी काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. लोगों को हंसाने का वो एक मौका तक नहीं छोड़ते हैं. ‘वीकेंड का वार’ में शो के होस्ट सलमान खान को भी उन्होने फिदा कर दिया था.

सलमान खान भी हुए काजी के फैन

‘वीकेंड के वार’ में सलमान खान काजी तौकीर की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं. सलमान कहते हैं कि बिग बॉस के घर में भले ही कई स्टार्स है, लेकिन रॉकस्टार सिर्फ एक है और वह काजी तौकीर हैं. जैसे ही सलमान खाने से उनकी तारीफ की काजी का चेहरा खुशी से खिल उठा और कुछ शब्द ही उनको समझ नहीं आ रहे थे. काजी शो के शुरुआती दिनों से ही अपनी अलग पहचान बना चुका है. इसके बाद सलमान ने बिग बॉस 20 के घरवालों से काजी तौकीर का स्टेप करवाया और फिर कहा कि यह स्टेप उनके लिए बहुत मुश्किल है.

काजी के सिग्नेचर गाना और डांस स्टेप हुआ वायरल

काजी तौकीर के अंदाज ने सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया है. आपको बता दें काजी के सिग्नेचर गाना और डांस स्टेप भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनका सिग्नेचर ‘Owww’ और ‘I am a Rockstar, Baby!’वाला अंदाज लोगों को भी देखना और करना काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर भी काजी का यह अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. घर के कंटेस्टेंट्स भी काजी की नकल करते नजर आए. उन्होंने शुरुआत में ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. अब घर वालें भी उनकी बातों को सुनना काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.





Source link

You may also like

Leave a Comment