1
Shannon K Wild Card Entry In Bigg Boss 20: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को शुरू हुए 1 महीना बीत चुका है। इस 1 महीने के सफर में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा और कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। जहां 16 प्रतियोगियों के साथ इस सीजन का आगाज हुआ था, वहीं खेल के सख्त नियमों और एविक्शन के चलते 3 खिलाड़ी पहले ही बेघर हो चुके हैं।
खबरों के अनुसार अब घर के बदलते समीकरणों के बीच पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर सरगर्मी काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर गायिका शैनन के. का नाम काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
