Home Box OfficeBox Office Collection: 7वें दिन भी नहीं थमी जेलर 2 की रफ्तार, नई नवेली और प्रहार के बीच छिड़ी जंग

Box Office Collection: 7वें दिन भी नहीं थमी जेलर 2 की रफ्तार, नई नवेली और प्रहार के बीच छिड़ी जंग

by BollywoodNewsAndMovie


जेलर 2, प्रहार और नई नवेली का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  (सौ. डिजाइन फोटो)

Highlights:

  • जेलर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कमाई ₹285 करोड़ पार

  • नई नवेली ने सातवें दिन कमाए ₹2 करोड़

  • प्रहार की कमाई ₹15 करोड़ के पार, राजकुमार राव का जलवा

Jailer 2 Box Office Collection Day 7: मनोरंजन जगत के लिए पिछला हफ्ता काफी जबरदस्त रहा है। पिछले हफ्ते बड़े पर्दे पर 3 बड़ी फिल्में रिलीज हुई थी, जिसने ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में मददगार साबित हुआ है।

रजनीकांत की जेलर 2 से लेकर यामी गौतम की नई नवेली तक इस हफ्ते तीनों फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि बुधवार को इन तीनों फिल्मों के कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने के लिए मिली है। आइए जानते हैं जेलर 2, प्रहार द उज्ज्वल निकम स्टोरी और नई नवेली का इस हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रजनीकांत और मोहनलाल की फिल्म जेलर 2 की कमाई की रफ्तार सांतवे दिन थोड़ी गिरती हुई नजर आ रही है। बुधवार को जेलर 2 का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर तमिल वर्जन सबसे आगे रहा है, जिसने 6,914 शो से 18.50 करोड़ रुपये की कमाई हासिल कर ली है। जबकि फिल्म के तेलुगू वर्जन ने 2,187 स्क्रीनिंग से लगभग 6 करोड़ की कमाई की है। जबकि जेलर 2 के हिंदी वर्जन ने 5,183 शो से 3 करोड़ रुपये की कमाई की है।

बुधवार को फिल्म की कमाई की रफ्तार गिरने के बाद भी फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जेलर 2 पिछले 2 सालों की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है। जेलर 2 ने भारत में अपने पूरे रन के दौरान नेट बॉक्स ऑफिस पर 285.01 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

नई नवेली और प्रहार का बॉक्स ऑफिस हाल

हॉरर-कॉमेडी फिल्म नई नवेली ने सातवें दिन करीब 2 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। भारत में इसकी कुल नेट कमाई लगभग 20.65 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 27.19 करोड़ रुपये बताया गया है। इस फिल्म में यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आयी है।

वहीं, राजकुमार राव की बायोपिक ड्रामा प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी ने सातवें दिन करीब 1.50 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन लगभग 15.95 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने एडवोकेट उज्जवल निकम की भूमिका निभायी है, जिन्होंने 26/11 आतंकवादी हमले के केस में अहम रोल अदा किया था।



Source link

You may also like

Leave a Comment