Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20 में ‘इश्क वाला लव’, गुल्लू ने कनिका मान को किया प्रपोज!

बिग बॉस 20 में ‘इश्क वाला लव’, गुल्लू ने कनिका मान को किया प्रपोज!

by BollywoodNewsAndMovie


बिग बॉस 20 में इस बार वीकेंड का वार काफी दिलचस्प होने वाला है. शो के आने वाले एपिसोड की एक झलक सामने आई है, जिसमें कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू और कनिका मान के बीच रोमांटिक पल देखने को मिल रहे हैं. शो में गुल्लू और कनिका मान के बीच की केमिस्ट्री को देखते हुए शो के होस्ट सलमान खान ने गुल्लू से कनिका मान को इंग्लिश में प्रपोज करने के लिए कहा. 

इसके बाद प्रोमों में गुल्लू इंग्लिश में कनिका मान से कहते हैं, ‘मुझे तुम सुंदर लगी, तुम्हारी लंबाई मुझे पसंद है.’ इसके बाद वे कनिका कैसे जिम करती हैं, उसकी नकल उतारते हुए भी दिखे. प्रोमो में दोनों के बीच ‘इश्क वाला लव’ गाने पर डांस का सीन दिखाया गया है. प्रोमो देखने के बाद दोनों की बातों से ज्यादा फैंस को उनका डांस पसंद आ रहा है.

यहां देखे प्रोमों –

ये भी पढें: ‘गलत के खिलाफ आवाज उठाएं’, शाहरुख खान के पान मसाला एड पर इस टीवी एक्टर ने कसा तंज!

प्रोमो के इस छोटे से हिस्से ने दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को फिर हवा दे दी है. हालांकि, सामने आए प्रोमो में गुल्लू और कनिका के बीच क्या बात हुई, उसका पूरा संदर्भ साफ नहीं है. ऐसे में इसे सीधे तौर पर प्रपोजल कहना अभी सही नहीं होगा. इतना जरूर है कि दोनों के बीच के मुमेंट्स ने एक बार फिर ऑडियंस का ध्यान खींचा है.

पहले भी दिखी है दोनों की फ्लर्टिंग

गुल्लू और कनिका के बीच यह पहली बार नहीं है जब उनकी बातचीत ने ध्यान खींचा हो. इससे पहले भी दोनों के बीच फ्लर्ट वाली बातचीत देखने को मिली थी. एक बातचीत के दौरान जब गुल्लू कनिका से फ्लर्ट कर रहे थे, तब कनिका ने गुल्लू से कह दिया था, ‘ठीक है, टाइम मिलेगा तो मिल लेंगे.’ इसके बाद गुल्लू ने कनिका के मैनेजर को लेकर भी सवाल किया था.

ये भी पढें: शहनाज गिल को नहीं है फिल्म ‘100%’ के न बनने का दुख, एक्ट्रेस ने बताई वजह

इस बातचीत के बाद दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी. अब वीकेंड का वार के प्रोमो में ‘इश्क वाला लव’ गाने पर दोनों का डांस देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनके लव एंगल को लेकर बातें शुरू हो गई हैं और बहुत से फैंस वीकेंड का वार देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.

लव एंगल पर ऑडियंस की अलग-अलग राय

शो में गुल्लू और कनिका की केमिस्ट्री को लेकर ऑडियंस की राय एक जैसी नहीं है. कुछ लोगों को दोनों की बातचीत और बॉन्डिंग पसंद आ रही है, जबकि कुछ लोगों को लगता है कि ये सिर्फ शो का हिस्सा है. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कनिका को गुल्लू के साथ लव एंगल में उलझने के बजाय अपने गेम पर फोकस करने की सलाह भी दी है. वहीं कुछ लोगों ने दोनों की केमिस्ट्री को फेक तक कह दिया है.अब वीकेंड का वार में क्या कुछ देखने को मिलता है ये काफी दिलचस्प होगा.

कौन हैं गुल्लू?

बिग बॉस 20 में नजर आ रहे गुल्लू का असली नाम कुशल तंवर है. टीवी पर आने से पहले वह रियलिटी शो रोडीज का हिस्सा रह चुके हैं. रोडीज के दौरान वह एल्विश यादव की गैंग में शामिल थे और अपने बेबाक अंदाज की वजह से उन्हें काफी पसंद किया गया था.



Source link

You may also like

Leave a Comment