Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 की कास्टिंग पर उठे सवाल, ट्रोलिंग पर पहली बार सलमान ने तोड़ी चुप्पी, मानी गलती? – salman khan addresses bigg boss 20 casting backlash aman gandhi qazi tauqeer tmovj

Bigg Boss 20 की कास्टिंग पर उठे सवाल, ट्रोलिंग पर पहली बार सलमान ने तोड़ी चुप्पी, मानी गलती? – salman khan addresses bigg boss 20 casting backlash aman gandhi qazi tauqeer tmovj

by BollywoodNewsAndMovie


बिग बॉस एक ऐसा शो रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव लाइमलाइट में रहती है. हालांकि ये लड़ाई अब हर साल एक नया रूप ले रही है. अब कंटेस्टेंट्स के बीच की लड़ाई शोर-शराबे और ‘क्रिंज’ लगती है. शो की कास्टिंग पर हर साल सवाल खड़े होते हैं. इस सीजन भी बिग बॉस के मेकर्स भयंकर ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि कंटेस्टेंट्स का चयन सही से नहीं हुआ है. 

कास्टिंग पर सलमान ने दी सफाई

बिग बॉस 20 पर हुईं इन आलोचनाओं को लेकर सलमान खान भी सीरियस दिखे हैं. बीते दिन वीकेंड का वार में उन्होंने घरवालों के सामने ये मुद्दा उठाया. उन्होंने माना कि इस सीजन मेकर्स से कुछ गलतियां हुई हैं.  सलमान ने कहा- हमने सोचा कि कंटेस्टेंट्स को सोच-समझकर चुना गया है, लेकिन कभी-कभी चुनाव में भी गलती हो जाती है. जो कंटेस्टेंट शो में नजर नहीं आ रहे हैं, वो ये कहकर अपना बचाव कर सकते हैं कि वो गेम में बहुत कुछ कर रहे हैं. लेकिन असल बात ये है कि वो जो कुछ कह या कर रहे हैं, वो इतना इंप्रेसिव नहीं है कि उसे शो में दिखाया जाए.

सम्बंधित ख़बरें

इसके बाद सलमान ने कुछ घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को सीधे तौर पर समझाया. उन्होंने अमन गांधी से कहा कि अगर वो शो में मुख्य किरदार की तरह नजर आना चाहते हैं, तो उन्हें उसी तरह से सामने आना होगा. सिर्फ थोड़ी देर के लिए नजर आकर बाकी लोगों को अपनी कम स्क्रीन टाइम के लिए जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है. सलमान ने फिर उदिती सिंह से भी कहा कि उन्हें सिर्फ उनकी खूबसूरती की वजह से शो में नहीं लाया गया है. उनकी पर्सनैलिटी से टीम इंप्रेस हुई थी और इसी वजह से उन्हें बिग बॉस में लाया गया.

बिग बॉस की कास्टिंग पर सलमान ने क्या कहा?

सलमान ने आगे बिग बॉस शो की कास्टिंग को लेकर भी नेशनल टीवी पर बात सामने रखते हैं. उनका कहना है कि शो की टीम हजारों लोगों से मिलती है और उनका इंटरव्यू करती है. इसके बाद 16 लोगों को शो के लिए चुना जाता है. उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों से सेलिब्रिटीज को चुनने में टीम को करीब 8 महीने लगते हैं.

सुपरस्टार ने ये भी कहा कि जब ये कंटेस्टेंट्स शो में आए थे, तब लोगों ने कास्टिंग को लेकर सवाल किए थे. लेकिन एक हफ्ते के अंदर कुछ कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों के बीच अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है. कुछ लोगों ने अपने बारे में बनी नकारात्मक सोच को भी बदलने की कोशिश की है. सलमान ने बाकी कंटेस्टेंट्स से भी ऐसा ही करने को कहा. 

कंटेस्टेंट्स को मिली सलमान से राय

सलमान ने रोहेद खान और रीति तिवारी को भी उनके प्रदर्शन को लेकर टोका. उनका कहना रहा कि बिग बॉस में आने वाला हर इंसान जरूरी नहीं कि पहले से बड़ा स्टार हो. इस शो का असली गेम सामने वाले की पर्सनैलिटी होती है, जिसे वो दिखाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाता है. सलमान ने कंटेस्टेंट्स को समझाया कि शो ऐसे लोगों के लिए भी एक मौका है, जो अभी बड़े सेलिब्रिटी नहीं हैं. वो घर में अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व दिखाकर शो से बाहर निकलने के बाद स्टार बन सकते हैं. 

सलमान ने आखिर में कहा कि अब धीरे-धीरे सभी कंटेस्टेंट्स की असली पर्सनैलिटी सामने आएगी. उन्होंने कहा कि वो उन्हें जज करने नहीं आए हैं, बल्कि अपनी राय दे रहे हैं. उन्होंने सभी से कहा कि उन्हें मिलने वाले मौके का फायदा उठाना चाहिए और सिर्फ मौके के आने का इंतजार नहीं करना चाहिए. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment