Home HollywoodHollywood Actor Tom Skerritt Dies at 93; Emmy Award-Winning Star Remembered for His Legendary Career

Hollywood Actor Tom Skerritt Dies at 93; Emmy Award-Winning Star Remembered for His Legendary Career

by BollywoodNewsAndMovie


Tom Skerritt Death News हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, दिग्गज अमेरिकी अभिनेता टॉम स्केरिट का ​अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 93 साल की उम्र में अभिनेता टॉम स्केरिट ने अंतिम सांस ली है। उनके निधन की खबर जैसे ही हॉलीवड इंडस्ट्री में मिली पूरे फिल्म और टेलीविजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की जानकारी परिवार की ओर से जारी बयान में दी गई। परिवार के मुताबिक, अभिनेता ने बुधवार को अंतिम सांस ली।

अभिनय के अलावा इन चीजों से था गहरा जुड़ाव

बता दें कि अभिनेता स्केरिट का जीवन सिर्फ फिल्मों और टेलीविजन तक सीमित नहीं था। उन्हें प्रक्रति, और रचनात्मकता और कहानियां सुनाने में काफी रुचि थी। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों के प्रति उनका गहरा सम्मान और दूसरों की मदद करने की भावना भी उनके व्यक्तित्व का अहम हिस्सा थी। परिजनों के अनुसार, स्केरिट को कल्पनाशीलता और रचनात्मक कार्यों से खास लगाव था। वह दूसरों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और अपनी बात खुलकर रखने के लिए प्रोत्साहित करते थे। लोगों की आवाज को महत्व देना और उन्हें अपनी पहचान बनाने में मदद करना उनके व्यक्तित्व की उल्लेखनीय विशेषताओं में शामिल था।

मिली था एमी पु​रस्कार

वह दूसरों को अपनी आवाज पहचानने और अपनी बात कहने में मदद करने के लिए भी हमेशा तत्पर रहते थे।’’ स्केरिट को एमी पुरस्कार के लिए दो बार नामांकित किया गया था और दोनों बार उन्हें टीवी शो ‘पिकेट फेन्स’ के लिए नामांकन मिला था। उन्हें 1993 में इस ड्रामा सीरीज के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता की श्रेणी में एमी पुरस्कार मिला था।

इन्हें भी पढ़ें:-



Source link

You may also like

Leave a Comment