Home Box OfficeJailer 2 Box Office Collection Day 8: दृश्यम 3 को रजनीकांत की जेलर 2 ने पछाड़ा, जानें कौन रहा बॉक्स ऑफिस पर आगे | Jailer 2 Box Office Collection Day 8 Rajinikanth Jailer 2 performs well bear Drishyam 3 Box Office collection day 21

Jailer 2 Box Office Collection Day 8: दृश्यम 3 को रजनीकांत की जेलर 2 ने पछाड़ा, जानें कौन रहा बॉक्स ऑफिस पर आगे | Jailer 2 Box Office Collection Day 8 Rajinikanth Jailer 2 performs well bear Drishyam 3 Box Office collection day 21

by BollywoodNewsAndMovie


Jailer 2 Box Office Collection Day 8: दृश्यम 3 को रजनीकांत की जेलर 2 ने पछाड़ा, जानें कौन रहा बॉक्स ऑफिस पर आगे

रजनीकांत की Jailer 2 के तूफान के आगे फीकी पड़ी Drishyam 3

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन तक दुनिया भर में 606.05 करोड़ रुपए की कुल कमाई कर ली है. सैकनिक के अनुसार, फिल्म ने 22 अक्टूबर दिन गुरुवार को भारत में 17.17 करोड़ की नेट कमाई की. फिल्म की ये कमाई कई भाषाओं में चले 13,241 शो की बताई गई है. भारत में जेलर 2 की कुल कमाई 391. 55 करोड़ रुपए पहुंच गई है. वहीं बात करें विदेशों की तो वहां से अभी तक फिल्म को 214. 50 करोड़ रुपए की कमाई हुई है. वहीं गुरुवार को भारत में नेट कमाई बुधवार की कमाई के मुकाबले 28.15 करोड़ रुपए की कमाई के मुकाबले 39.1 % कम रही. वहीं फिल्म ने रिलीज के पहले ही हफ्ते 334.35 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. आइए जानते हैं कि इस रिलीज ने बाकी फिल्मों की कमाई पर क्या असर डाला है. 

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8

सैकनिक की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को भारत में जेलर 2 की कमाई में तमिल शो का ज्यादा योगदा न रहा. तमिल भाषा में फिल्म के गुरुवार को 5883 शो से 10.75 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं तेलुगू के 2085 शो चले जिससे 3.60 करोड़ रुपए आए, वहीं हिंदी भाषा में फिल्म के 5095 शो चले, जिससे 2.40 करोड़ रुपए की कमाई हुई. वहीं कन्नड़ भाषा में 178 शो चले जिससे 40 लाख रुपए की कमाई हुई. गुरुवार को फिल्म देखने वालों की संख्या 1,189,753 रही, जिससे अब तक कुल दर्शकों की संख्या 22,052,867 हो गई है.

ये भी पढ़ें: Jailer 2 Review In Hindi: रजनीकांत की जेलर 2 हुई रिलीज, जानें कैसी हैं फिल्म, विद्या बालन, ऋतिक रोशन और मिथुन चक्रवर्ती के कैमियो में कितना दम

द्दश्यम 3 21 वें दिन की कमाई

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं. 22 अक्टूबर को भी दृश्यम के शोज चले. सैकनिक की रिपोर्ट के अनुसार अब तक दृश्यम 3 ने भारत में 563.02 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. 21वें फिल्म के 4502 शोज चले जिससे  भारत में 2.10 करोड़ कमाए. हालांकि फिल्म की बीते दिनों से कमाई कम रही. लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म ने भारत में कुल 361.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है. पूरे देश में इसकी कुल कमाई 433.52 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि विदेशी बाज़ारों से 129.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

You may also like

Leave a Comment