Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में गर्लफ्रेंड काशवी को देख उड़ेंगे स्कॉट के होश, लव गिल की हरकतों पर लगाएंगी फटकार, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में गर्लफ्रेंड काशवी को देख उड़ेंगे स्कॉट के होश, लव गिल की हरकतों पर लगाएंगी फटकार, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। सलमान खान होस्टेड ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का असली गेम सामने आ रहा है। शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स भी सामने आ रही है। ऐसे में अब हर किसी को आज के वीकेंड का वार बेसब्री से इंतजार है। आज वीकेंड का वार की कमान सलमान की जगह रोहित शेट्टी संभालेंगे। यही नहीं वो आज घरवालों की जमकर क्लास लगाएंगे। वहीं, ‘बिग बॉस 20’ में एक बड़ा धमाका होने वाला है। स्कॉट की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। वीकेंड का वार में एक ऐसे शख्स की एंट्री होने वाली है, जिसे देखकर स्कॉट और लव गिल के होश उड़ने वाले हैं।

शो पर होगी स्काउट की गर्लफ्रेंड की एंट्री

‘बिग बॉस 20’ वीकेंड का वार को लेकर एक खबर सामने आ रही है। Livefeed Updates की एक्स रिपोर्ट के अनुसार, शो पर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी की एंट्री होगी। वह स्काउट ओपी को आईना तो दिखाएंगी ही, साथ ही उनकी और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर भी बात करेंगी। यही नहीं खबर ये भी है कि वो काशवी, लव गिल को भी फटकारती हुई नजर आ सकती हैं।

“मुझे पता है कि ये आप नहीं हो, लेकिन…”

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बिग बॉस 20′ में स्काउट ओपी को देख काशवी भावुक हो गईं। उन्होंने स्काउट ओपी और लव गिल के बॉन्ड पर सवाल किया। रोहित शेट्टी ने भी क्लियर करते हुए स्काउट से कहा कि काशवी यहां पर कोई ड्रामा करने नहीं आई हैं, बल्कि उसकी गेम को सही दिशा देने आई है। वहीं, काशवी इमोशनल होकर स्कॉट से कहती हैं, “मुझे पता है कि ये आप नहीं हो। लेकिन अब आपका बचाव करना मेरे लिए मुश्किल हो रहा है।” खबरों की मानें तो काशवी ने लव गिल से भी सवाल किया कि क्या वह अपने भाई के साथ भी ऐसे ही रहती हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

स्काउट और लव के रिश्ते पर उठाया सवाल

इसके बाद रोहित शेट्टी लव और स्काउट के रिश्ते पर बात करते हुए उन्हें इशारों-इशारों में कहते हैं कि जो वो कर रहे हैं वो ठीक नहीं है। रोहित कहते हैं, ‘एक चीज जो बहुत गलत लग रही है। सलमान भाई ने हिंट देने की कोशिश की थी फिर वो रुक गए। आप लोग जब क्लोज आते हो एक तरफ जब आप लेटे हो वो आपके पैर दबा रहा है। उसके बाद में कंबल आ जाता है। कंबल के अंदर हाथ दब रहे हैं दब रहे हैं ये दिखने में अच्छा नहीं लग रहा है। आप स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे और फिर जब वो दबाना शुरू करता है तब आप आह आह की आवाज निकालते हो, वो ठीक नहीं लग रहा है। मैं क्या बोलना चाह रहा हूं तुम समझ रहे हो न।’

घर में बचे हैं कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। शो से अमन गांधी और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) भी बाहर हो चुके हैं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह , मनीष गोयल बचे हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment