Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20: ‘कंबल के अंदर ये सब’ वीकेंड का वार में लव और स्काउट की हरकतों पर भड़के रोहित शेट्टी, जमकर लगाई क्लास

बिग बॉस 20: ‘कंबल के अंदर ये सब’ वीकेंड का वार में लव और स्काउट की हरकतों पर भड़के रोहित शेट्टी, जमकर लगाई क्लास

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार के शनिवार के एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आ गया है. इस बार वीकेंड का वार में सलमान नहीं बल्कि रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते दिखाई देंगे. मेकर्स ने जो प्रोमो रिलीज किया है, उसमें एंट्री करते ही रोहित शेट्टी ने लव गिल और स्काउट के रिलेशन और बिहेवियर पर सवाल खड़े किए हैं. रोहित ने दोनों की हरकतों को गंदा बताते हुए क्लास लगाई है.

रोहित शेट्टी ने लगाई लव-स्काउट की क्लास फोटो साभार-jiohotstar

इसके अलावा उन्होंने काजी तौकीर के साथ गलत बिहेव करने को लेकर आसिफ खान को भी लताड़ा है. सोशल मीडिया पर ये प्रोमो वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है .

रोहित शेट्टी ने स्काउट-लव की लगाई क्लास

सामने आए इस नए प्रोमो में रोहित शेट्टी फुल ऑन स्वैग में नजर आ रहे हैं. वहीं उन्होंने साफ कह दिया है कि इस बार वीकेंड का वार पूरी तरह से अनस्क्रिप्टेड रहेगा और वह सिर्फ वही बात करेंगे जो पूरे हफ्ते घर के अंदर असल में हुआ है. रोहित ने सबसे पहले आसिफ खान को आड़े हाथों लेते हुए काजी के साथ उनके बुली गैंग वाले बर्ताव पर सवाल उठाए. इसके बाद रोहित ने सीधे तौर पर स्काउट और लव के रिश्ते पर बात की और उन्हें इशारों में चेतावनी दी कि वे कैमरे के सामने जो कुछ भी कर रहे हैं, वह बिल्कुल ठीक नहीं लग रहा है .

 रोहित ने की खुलकर बात

विज्ञापन

रोहित शेट्टी ने सलमान खान के पिछले हिंट का जिक्र करते हुए दोनों को जमकर लताड़ा है. उन्होंने कहा कि जब आप दोनों इतने करीब आते हैं और एक लेटा होता है और दूसरा पैर दबा रहा होता है, तब इसके बाद कंबल आ जाता है और कंबल के अंदर हाथ दबने जैसी हरकतें होने लगती हैं, जो स्क्रीन पर देखने में बहुत खराब लगता है. रोहित ने आगे कहा कि जब स्काउट पैर दबाना शुरू करता है और उस दौरान जैसी आह-आह की आवाजें आती हैं, वह बिल्कुल भी सही नहीं है और यह बाहर बहुत ही गलत इमेज बना रहा है . जिसका जवाब देते हुए स्काउट कहते हैं कि वो माही जी का भी पैर दबा देते हैं, लेकिन ये बात रोहित शेट्टी को पसंद नहीं आती है. वह कहते हैं कि



Source link

You may also like

Leave a Comment