Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: अचीवमेंट वाला बयान मैरी कॉम को पड़ा भारी, टीम को देनी पड़ी सफाई

Bigg Boss 20: अचीवमेंट वाला बयान मैरी कॉम को पड़ा भारी, टीम को देनी पड़ी सफाई

by BollywoodNewsAndMovie


बॉक्सिंग में छह बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉक्सर मैरी कॉम इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं. बॉक्सिंग में अपनी दमदार पहचान बनाने वाली मैरी अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. लेकिन इस बार उनका एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. बिग बॉस के शो में भारतीय महिला खिलाड़ियों की अचीवमेंट्स को लेकर बात हो रही थी, उस वक्त मैरी ने जो कहा, उसके बाद से उन पर सवाल उठने लगे हैं. मामले के तूल पकड़ने के बाद अब उनकी टीम ने सफाई देते हुए माफी मांगी है.

सानिया और साइना का नाम सुनकर मैरी ने क्या कहा?

दरअसल, बिग बॉस 20 के एक एपिसोड में मैरी कॉम और काजी तौकीर भारतीय महिला खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहे थे. इस दौरान काजी ने देश का नाम रोशन करने वाली कुछ महिला खिलाड़ियों का नाम लेना शुरू किया. उन्होंने टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का जिक्र किया.

ये भी पढें: बिग बॉस 20 में ‘इश्क वाला लव’, गुल्लू ने कनिका मान को किया प्रपोज!

काजी अपनी बात पूरी कर पाते, उससे पहले ही मैरी कॉम बोल पड़ी. उन्होंने कहा, ‘लेकिन मेरे जैसा कोई अचीव नहीं किया.’ इसके बाद उन्होंने अपनी खेल की उपलब्धियों की तरफ इशारा किया.

वैसे मैरी कॉम का खेल का रिकॉर्ड वाकई शानदार रहा है. वह छह बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं. उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था. वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला बॉक्सर हैं. लेकिन मैरी कॉम के इस बयान को लेकर लोग गुस्से में हैं.

बयान पर सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल?

मैरी का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन मिला – जुला रहा. कुछ लोगों को लगा कि मैरी अपने जवाब के जरिए सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल ने क्या हासिल किया इसकी तुलना अपनी अचीवमेंट्स से कर रही थीं.

ये भी पढें: ‘गलत के खिलाफ आवाज उठाएं’, शाहरुख खान के पान मसाला एड पर इस टीवी एक्टर ने कसा तंज!

लोगों का कहना था कि काजी तो सिर्फ देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों के नाम गिना रहे थे, लेकिन मैरी के जवाब से बात तुलना तक पहुंच गई. कुछ लोगों ने इस बयान के लिए मैरी की आलोचना भी की और उन्हें घमंडी तक कह दिया.

हालांकि, कई लोग मैरी के सपोर्ट में भी नजर आए. उनका कहना था कि मैरी कॉम ने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है और अपनी उपलब्धियों पर गर्व करना गलत नहीं है.

मैरी कॉम की टीम ने दी सफाई, मांगी माफी

बढ़ती आलोचना के बीच अब मैरी कॉम की टीम ने इस पूरे मामले पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सफाई दी है. टीम ने कहा कि अगर मैरी की बात को किसी दूसरे तरीके से समझा गया है तो इसके लिए वे माफी मांगते हैं.

Bigg Boss 20: अचीवमेंट वाला बयान मैरी कॉम को पड़ा भारी, टीम को देनी पड़ी सफाई

टीम ने लिखा, ‘मैरी का मकसद किसी भी दूसरे खिलाड़ी को छोटा दिखाना नहीं था. न ही वह अपनी खेल यात्रा की तुलना किसी और खिलाड़ी से करना चाहती थीं. टीम के मुताबिक, मैरी भारत के लिए खेलने वाले हर खिलाड़ी का सम्मान करती हैं.’

टीम ने यह भी कहा कि हर खिलाड़ी का सफर अलग होता है और हर उपलब्धि की अपनी अहमियत होती है. जब भी कोई खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीतता है तो ये देश के लिए गर्व की बात है.

पहले भी बयान को लेकर विवाद में आई थीं मैरी

ये पहली बार नहीं है जब इस साल मैरी कॉम अपने किसी बयान को लेकर चर्चा में आई हैं. फरवरी में तलाक से जुड़े एक बयान को लेकर भी उनकी आलोचना हुई थी. उस समय अपने पूर्व पति को लेकर कही गई बात पर मैरी ने बाद में सफाई दी थी और माफी भी मांगी थी.





Source link

You may also like

Leave a Comment