अब शो में घर के नए कैप्टन बनने के लिए कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें घरवालें के बीच जमकर बवाल मचा। ऐसे में अब घर को नया कैप्टन मिल गया है। आइए जानते हैं कैप्टन की कमान इस बार किसके हाथ लगी है।
Bigg Boss 20: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान होस्टेड कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इस वक्त दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। ये शो लगातार दर्शकों के दिमाग पर कब्जा किए हुए हैं। शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का गेम और भी ज्यादा स्ट्रांग नजर आ रहा है। हालांकि, शो से अब तक कई कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं। वहीं, अब शो में घर के नए कैप्टन बनने के लिए कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें घरवालें के बीच जमकर बवाल मचा। ऐसे में अब घर को नया कैप्टन मिल गया है। आइए जानते हैं कैप्टन की कमान इस बार किसके हाथ लगी है।
ये सदस्य बना घर का नया कैप्टन
दरअसल, इस हफ्ते घर पर कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें दावेदारों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। टास्क के दौरान अरिश्फा से लेकर आसिफ, स्काउट, कनिका समेत कई कंटेस्टेंट्स ने अपना दमखम दिखाया। लेकिन कैप्टेंसी की बाजी कनिका मान ने मार ली। जी हां, माही विज के बाद अब कनिका घर की नई कैप्टन बन गई हैं।
बदलेंगे अब घर के सारे नियम
अब कनिका मान घरवालों से पुरानी बातों का हिसाब बराबर करेंगी। उसने कहा कि घर में कई लोगों ने उसे टारगेट किया था, अब उसकी बारी है। कैप्टन बनने के बाद अब घर के नियम भी बदलेंगे। किचन से लेकर बेडरूम ड्यूटी तक, सब कुछ नए कैप्टन के इशारे पर होगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि माही, आसिफ और बाकी घरवालों का क्या रिएक्शन होता है। क्या वो कनिका से दोस्ती बढ़ाएंगे या फिर उनके खिलाफ खड़े नजर आएंगे।
घर में बचे अब ये कंटेस्टेंट
‘बिग बॉस 20’ के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। शो से अमन गांधी और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) भी बाहर हो चुके हैं। वहीं, शो से मैरी कॉम बाहर हो गई हैं। अब घर में उनके अलावा माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह , मनीष गोयल बचे हैं।
