बिग बॉस के शो में पिछला दिन काफी जबरदस्त रहा. होस्ट रोहित शेट्टी ने घर का सबसे चर्चित मुद्दा स्काउट ओपी और लव गिल के विवादित मसाज पर बात की. दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन मानते हैं, लेकिन कई मौकों पर वो काफी करीब होते नजर आए जिससे बाहर बातें बनीं. स्काउट को उसकी गलती का एहसास दिलाने उनकी गर्लफ्रेंड काशवी आईं, जिन्होंने लव पर कई आरोप लगाए.
अपनी बातों में काशवी ने कहा कि स्काउट ओपी को लव ने फंसाया है. रोहित शेट्टी भी एक्ट्रेस पर चिल्ला पड़े थे. ये बातें इंटरनेट पर काफी अलग तरह के रिएक्शन्स लेकर आईं. लगभग हर कोई लव गिल की साइड लेता नजर आया. स्काउट की गर्लफ्रेंड को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. कई सारे पुराने बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स ने उन्हें फटकारा है. अब काशवी को अपनी सफाई देने के लिए आगे आना पड़ा है.
काशवी ने लव पर हुई टिप्पणी पर दी सफाई
इंस्टाग्राम स्टोरी पर काशवी ने साफ कहा कि वो वीकेंड का वार पर स्काउट को उनकी गलतियों का एहसास दिलाने आई थीं. वो चाहती थीं कि उन्हें उनके कामों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सके. लेकिन इस बीच उनसे बड़ी भूल हुई. स्काउट की गर्लफ्रेंड ने कहा- मेरे कुछ शब्द दूसरे लोगों के लिए असंवेदनशील थे. उस वक्त मैं चाहे जो महसूस कर रही थी, लेकिन किसी और की नीयत या उसके चरित्र पर फैसला सुनाना मेरा अधिकार नहीं है. मुझे अपनी बात और बेहतर तरीके से रखनी चाहिए थी. मेरा कभी भी इरादा किसी दूसरी महिला के खिलाफ नफरत फैलाने या लोगों को उसके खिलाफ भड़काने का नहीं था.
‘मैं समझती हूं कि मेरी बातों का असर होता है और मैं इस बात की जिम्मेदारी लेती हूं कि मेरी बातें दूसरों को जिस तरह लगी होंगी. लगातार ये कहना कि उसे पता है वो क्या कर रही है और ये उसकी स्ट्रैटेजी है जैसी बातें देखने से मेरी भावनाएं और भड़क गई थीं, लेकिन मुझे इससे बेहतर तरीके से पेश आना चाहिए था. मेरा उसे कुछ भी बताना या समझाना सही नहीं था. अब मैं ये बात समझती हूं और उन सभी लोगों से दिल से माफी मांगती हूं, जिन्हें मेरी बातों से दुख पहुंचा है.’
वीकेंड का वार एपिसोड पर क्या था काशवी का रिएक्शन?
काशवी हर रोज बिग बॉस के एपिसोड पर रिएक्ट करती हैं. कल वो शो में नजर आई थीं, और उनकी बातों से बाहर बड़ा बवाल भी खड़ा हुआ. अपनी बातों पर काशवी ने रिएक्ट करते हुए लाइव स्ट्रीम के दौरान बताया कि कैसे स्काउट संग उनकी मुलाकात जरूरी थी. वो उनकी बहुत केयर करती हैं, इसलिए उन्होंने यूट्यूबर को रियलिटी चेक दिया.
हालांकि काशवी ने ये भी कहा कि उनकी बातों पर लोगों के अलग-अलग ओपिनियन भी होंगे. इसलिए वो जितना कम बोलेंगी, उतना सही रहेगा. काशवी ने कहा कि वो जो कहती हैं उसका दूसरा मतलब निकाला जाता है. ऐसे में वो स्काउट और अपनी बातचीत के बारे में अब कुछ भी बोलने से पहले सावधान रहेंगी.
—- समाप्त —-
