Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: काशवी के आरोपों पर लव की टीम ने तोड़ी चुप्पी, चरित्र हनन के मामले पर सपोर्ट में उतरे कई कलाकार

Bigg Boss 20: काशवी के आरोपों पर लव की टीम ने तोड़ी चुप्पी, चरित्र हनन के मामले पर सपोर्ट में उतरे कई कलाकार

by BollywoodNewsAndMovie


लव गिल की टीम ने लगाया चरित्र हनन का इल्जाम

बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट लव गिल की टीम ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट शेयर अपनी बात कही। इस नोट में लिखा कि इंसानी दिल एक हद तक ही सब सह सकता है, उसके बाद खामोशी चीख में बदल जाती है। आज रात लव गिल को बिल्कुल अकेला और बेबस खड़े देखना – जबकि नेशनल टेलीविजन पर उनके चरित्र को बुरी तरह तार-तार किया जा रहा था – बेहद पीड़ादायक था। उनका परिवार बर्बाद हो गया है। पूरी तरह टूट चुका है।

लव के सपोर्ट में उतरीं मानसी शर्मा

टीवी एक्ट्रेस मानसी शर्मा भी खुलकर लव गिल के सपोर्ट में उतरी है। उन्होंने इंस्टाग्राम नोट पर लिखा कि स्काउट, काशवी के बॉयफ्रेंड और मंगेतर होने के नाते, यह आपकी ज़िम्मेदारी है कि आप अपनी पार्टनर को चीज़ें समझाएं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको किसी दूसरी लड़की पर चिल्लाने और उस पर किसी को मैनिपुलेट (बहकाने) करने का आरोप लगाने का हक मिल जाता है। आप खुद को जो चाहे यकीन दिला सकते हैं, लेकिन सच कहूँ तो, मुझे लव की तरफ से ऐसा कुछ नहीं दिखा जो इस तरह के रिएक्शन को सही ठहरा सके।



Source link

You may also like

Leave a Comment