Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: आ गई इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट, जानिए कौन रहा ऑडियंस का फेवरिट, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: आ गई इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट, जानिए कौन रहा ऑडियंस का फेवरिट, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का सफर आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है। अब देखना यह है कि बाकी आधा सफर कितने खिलाड़ी पूरा कर पाएंगे। हर दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ी को टॉप 5 तक ले जाने की पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन कामयाब कुछ चुनिंदा ही होंगे। फिलहाल दर्शकों की नब्ज कौन से कंटेस्टेंट पकड़ पाए हैं और ऑडियंस को जमकर एंटरटेन कर रहे हैं, इस सवाल का जवाब टॉप 10 लिस्ट देखकर आपको काफी हद तक मिल जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते लीडर बोर्ड पर किसने मारी है बाजी, और कौन रह गया पीछे।

रैंकिंग में सबसे नीचे रहे वाइल्ड कार्ड

टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि सातवें हफ्ते में लव, माही, आम्रपाली, गुल्लू और अरिश्फा जैसे खिलाड़ी टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। शुरुआत लिस्ट में सबसे नीचे रहे खिलाड़ियों से करते हुए आपको बता दें कि बिग बॉस हाउस में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दाखिल हुए एक्टर मनीष नंबर 12 पर रहे हैं। शुरुआत में भले ही आसिफ ने काफी बज क्रिएट किया था, लेकिन इस हफ्ते वह लिस्ट में नंबर 11 पर हैं।

ये भी पढ़ें:

काश मैं…, बिग बॉस 20 से एविक्ट होने के बाद नकुल ढुल ने शेयर किया पहला पोस्ट

जानिए इस हफ्ते की टॉप 10 की लिस्ट

अब शुरू करते हैं टॉप 10 लिस्ट और समझते हैं कि इस हफ्ते कौन से खिलाड़ी रहे हैं दर्शकों के फेवरिट। माही विज इस हफ्टे की टॉप 10 लिस्ट में नंबर दस पर रही हैं। लव को रैंकिंग और वोटिंग के मुताबिक 9वीं पोजिशन मिली है। भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे नंबर 8 पर हैं और यंग डीएसए को नंबर 7 पर संतोष करना पड़ा है। उदिति इस हफ्ते नंबर 6 पर रही हैं और विवादों के बावजूद कनिका को मिली है 5वीं पोजिशन। टॉप 10 की लिस्ट में इस हफ्ते जिन खिलाड़ियों को दर्शकों ने सबसे ऊपर रखा है, उनके नाम आप अभी तक गेस कर ही चुके होंगे।

ये भी पढ़ें:

‘यहां हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं..’, बिग बॉस में रोहित शेट्टी ने क्यों कही

टॉप 3 में आए इन खिलाड़ियों के नाम

सीजन की शुरुआत से ही दर्शकों के फेवरिट रहे गुल्लू नंबर 4 पर रहे हैं। स्काउट ओपी बीते हफ्ते में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं। भले ही उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन बावजूद इसके वह टॉप 10 लिस्ट में नंबर 3 पर आ गए हैं। नंबर 2 की पोजिशन में फेरबदल देखने को मिला है और इस हफ्ते अरिश्फा खान इस जगह को होल्ड कर रही हैं। जहां तक नंवर 1 की बात है, तो इस हफ्ते भी रॉकस्टार काजी तौकीर नंबर 1 पर डटे हुए हैं। घरवालों से लेकर बाहरवालों तक की नब्ज पर काजी का फुल कंट्रोल देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

इधर काशवी हीरानंदानी ने मांगी माफी, उधर बिग बॉस 20 में लव गिल पर भड़के स्काउट



Source link

You may also like

Leave a Comment