Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20: पहले वीकेंड के वार में इन कंटेस्टेंट को लगेगी सलमान की फटकार, नहीं होगा एलिमिनेशन, Entertainment Hindi News

बिग बॉस 20: पहले वीकेंड के वार में इन कंटेस्टेंट को लगेगी सलमान की फटकार, नहीं होगा एलिमिनेशन, Entertainment Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


बिग बॉस 20 के पहले वीकेंड वार की झलक सामने आ गई है। इस बार सलमान खान घर में हुई लड़ाइयों के मुद्दे पर देंगे अपनी राय। काजी से लेकर आसिफ तक इन कंटेस्टेंट पर निकल सकती है भड़ास।

बिग बॉस 20 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। पिछले एक हफ्ते से शो मेंकंटेस्टेंट बनकर आए सेलेब्स गेम खेलने में लग गए हैं। कुछ ऑडियंस को पसंद आ रहे और कुछ परेशान कर रहे हैं। इस बीच इस सीजन के पहले वीकेंड का वार का प्रोमो आ गया है। सलमान खान अपने अलग हैट वाले अंदाज में गाना गाते हुए आए। रिपोर्ट के मुताबिक इस वीकेंड के वार में सलमान पिछले एक हफ्ते के अंदर हुई लड़ाइयों, गाली-गलौज को हाईलाइट करते नजर आएंगे।

पहले वीकेंड वार में सलमान खान उठा सकते ये मुद्दे

बिग बॉस का वीकेंड के वार के प्रोमो की पहली झलक आ गई है। सलमान सूट-बूट में नहीं बल्कि जीन्स और ब्लैक टीशर्ट में ये एपिसोड होस्ट करते दिखेंगे। उन्होंने अपना हेयरस्टाइल छुपाने के लिए हैट कैरी किया हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो सलमान इस वीकेंड के वार पर आसिफ खान और काजी तौकीर के बीच हुई लड़ाई के मुद्दे पर बात कर सकते हैं। दोनों के बीच बहस हाथापाई तक पहुंचने वाली थी। आसिफ ने काजी को गालियां दी जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी। ये मुद्दा सलमान उठा सकते हैं।

बिग बॉस 20 के पहले ही कैप्टन्सी टास्क में मामला गर्मा गया।

काजी और आसिफ की लड़ाई

बिग बॉस 20 के एक हफ्ते के सफर में कंटेस्टेंट एक दूसरे को जान रहे हैं। गाने गाए जा रहे हैं, रैप हो रही है। पहले कैप्टेन को लेकर टास्क भी हुआ। कनिका मान को मिली स्पेशल पावर की वजह से काजी पहले हफ्ते के कैप्टेन बनने की रेस से बाहर हो गए थे। मैरी कोम के बॉडी शेमिंग वाले कमेंट ने खूब सुर्खियां बटोरी। इस एक हफ्ते की जर्नी में काजी कैमरा के सामने छाए रहे। आसिफ से लड़ाई के बाद उनका, उनकी फोटोज के सामने जाकर खुद के बारे में बात करना ऑडियंस को मजेदार लगा। काजी ने मेडिकल रूम में जाकर डॉक्टर को बताया कि वो एक्टिंग कर रहे हैं। अगर सलमान ने ये क्लिप घरवालों को दिखा दी बवाल होने वाला है।

बिग बॉस 20 में दिखाई सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की झलक

बिग बॉस के 20 साल पूरे होने पर कुछ पुराने सीजन के एपिसोड की झलक दिखाई गई थी। बिग बॉस 13 की क्लिप में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच के रिश्ते को दिखाया गया। ये क्लिप देखने के बाद घर के अधिकतर लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए। इमोशनल कर देने वाले इस क्लिप ने घरवालों को गेम में आगे बढ़ने के लिए हिम्मत दी।

इस हफ्ते कोई नहीं होगा एलिमिनेट

शो देखने वाली ऑडियंस के मुताबिक इस सीजन में आए कंटेस्टेंट गेम को नई ऊंचाई तक ले जा सकते हैं। माही विज के कमेंट, और तलाकशुदा औरतों पर उनका कमेंट छाया रहा। यंग घर के पहले कैप्टेन बने और माही के प्रति उनका बायस होना सबको साफ दिखा। अब आज सलमान खान इस हफ्ते की सभी घटनाओं पर अपनी राय रखते नजर आएंगे। एक क्लिप में सभी घरवाले सलमान के सामने काजी का फेमस डांस स्टेप भी करते दिख रहे हैं। यानी ये हफ्ता खास होने वाला है। साथ ही इस बार कोई एलिमिनेट नहीं होगा।

बिग बॉस 20 में मिलेगी कंटेस्टेंट को नई पहचान

बिग बॉस 20 की आगे वाली जर्नी में ग्रुप बनने की संभावना है। कंटेस्टेंट ने अपने कम्फर्ट ज़ोन की तलाश कर की है। दोस्ती होनी शुरू हो चुकी है। लेकिन बिग बॉस का घर शुरुआती रिश्तों को लंबे सफर तक टिकने नहीं देता। आगे के एपिसोड में शुरुआती रिश्ते बदल सकते हैं। अब देखना ये होगा कि अपनी पहचान बनाने आए ये कंटेस्टेंट यहां से अपनी पहचान बनाकर जाएंगे या नहीं।



Source link

You may also like

Leave a Comment