Home Bigg Boss 20काजी तौकीर या माही विज, ‘बिग बॉस 20’ में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग

काजी तौकीर या माही विज, ‘बिग बॉस 20’ में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग

by BollywoodNewsAndMovie


सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, इसमें नए ड्रामे और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. इस बीच ‘बिग बॉस 20’ के सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-से कंटेस्टेंट दर्शकों की पहली पसंद बने.

शो से जुड़ी अपडेट्स शेयर करने वाले प्लेटफॉर्म ‘बिग बॉस तक’ की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, लव गिल, माही विज, आम्रपाली दुबे, गुल्लू और अरिश्फा खान समेत कई कंटेस्टेंट टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं.

माही विज 10वें, लव गिल 9वें नंबर पर

इस हफ्ते की रैंकिंग में माही विज 10वें नंबर पर हैं, जबकि लव गिल ने नौवीं पोजिशन हासिल की है. भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आठवें नंबर पर हैं, वहीं, यंग डीएसए 7वें नंबर पर रहे. उदिति को छठा और कनिका को पांचवां स्थान मिला है. 

गुल्लू चौथे, स्काउट ओपी तीसरे नंबर पर

सीजन की शुरुआत से ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहे गुल्लू इस हफ्ते चौथे स्थान पर हैं. वहीं, बीते हफ्ते चर्चा में रहे स्काउट ओपी ने ट्रोलिंग के बावजूद तीसरी पोजिशन हासिल की है. अरिश्फा खान इस बार दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं.

काजी तौकीर की बादशाहत बरकरार

टॉप पोजिशन पर एक बार फिर रॉकस्टार काजी तौकीर का कब्जा है. वो इस हफ्ते भी नंबर एक पर बने हुए हैं. दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता बरकरार है और सातवें हफ्ते की रैंकिंग में भी उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ दिया है.

कब और कहां देखें ‘बिग बॉस 20’?

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को आप टीवी और ओटीटी, दोनों प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. शो का टेलीकास्ट कलर्स टीवी पर हर रात 10:30 बजे होता है, जबकि जो दर्शक इसे ऑनलाइन देखना चाहते हैं, वो जियो हॉटस्टार पर इसके एपिसोड एंजॉय कर सकते हैं.

इसके अलावा, बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली हर हलचल और ड्रामे को करीब से देखने के लिए जियो हॉटस्टार पर 24 घंटे लाइव फीड का विकल्प भी मौजूद है.



Source link

You may also like

Leave a Comment