Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: काशवी के आरोपों पर लव गिल की टीम ने तोड़ी चुप्पी, चरित्र हनन पर सपोर्ट में उतरे कई कलाकार

Bigg Boss 20: काशवी के आरोपों पर लव गिल की टीम ने तोड़ी चुप्पी, चरित्र हनन पर सपोर्ट में उतरे कई कलाकार

by BollywoodNewsAndMovie


लव गिल कॉन्ट्रोवर्सी (सौ. Instagram @jiohotstarreality)

Bigg Boss 20 Love Gill Controversy: कलर्स टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस का पिछला वीकेंड का वार काफी शॉकिंग था। इस हफ्ते के वीकेंड का वार एपिसोड में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने गेस्ट एंट्री ली थी। काशवी ने स्काउट ओपी और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों को लेकर कई सवाल उठाएं।

काशवी हीरानंदानी ने इस पूरे कंर्फटेशन में लव गिल पर सीधा आरोप लगाया था कि उन्होंने स्काउट ओपी को अपने जाल में फंसाया। काशवी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई कलाकार और फैंस लव गिल के सपोर्ट में उतरे हैं। सोशल मीडिया पर लव गिल की टीम ने भी खुलकर अपनी राय रखी है।

लव गिल की टीम का बयान

लव गिल की टीम ने लगाया चरित्र हनन का इल्जाम

बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट लव गिल की टीम ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट शेयर अपनी बात कही। इस नोट में लिखा कि इंसानी दिल एक हद तक ही सब सह सकता है, उसके बाद खामोशी चीख में बदल जाती है। आज रात लव गिल को बिल्कुल अकेला और बेबस खड़े देखना – जबकि नेशनल टेलीविजन पर उनके चरित्र को बुरी तरह तार-तार किया जा रहा था – बेहद पीड़ादायक था। उनका परिवार बर्बाद हो गया है। पूरी तरह टूट चुका है।

लव के सपोर्ट में उतरीं मानसी शर्मा

टीवी एक्ट्रेस मानसी शर्मा भी खुलकर लव गिल के सपोर्ट में उतरी है। उन्होंने इंस्टाग्राम नोट पर लिखा कि स्काउट, काशवी के बॉयफ्रेंड और मंगेतर होने के नाते, यह आपकी ज़िम्मेदारी है कि आप अपनी पार्टनर को चीज़ें समझाएं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको किसी दूसरी लड़की पर चिल्लाने और उस पर किसी को मैनिपुलेट (बहकाने) करने का आरोप लगाने का हक मिल जाता है। आप खुद को जो चाहे यकीन दिला सकते हैं, लेकिन सच कहूँ तो, मुझे लव की तरफ से ऐसा कुछ नहीं दिखा जो इस तरह के रिएक्शन को सही ठहरा सके।

मन्नू पंजाबी ने काशवी से पूछे कड़वे सवाल

बिग बॉस सीजन 10 के थर्ड रनर अप रहे मन्नू पंजाबी ने काशवी के लव गिल पर सवाल उठाने को गलत कहा है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि आपको अपने बॉयफ्रेंड को समझाना था, ना कि किसी दूसरी लड़की के चरित्र पर सवाल उठाना था।

काम्या पंजाबी ने भी किया लव गिल का बचाव

एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन का हिस्सा रह चुकी कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने भी काशवी के इल्जामों को लेकर लव गिल का बचाव किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अगर रिश्ता सच्चा होता, तो वह रिश्ते नहीं तोड़ता, बल्कि सीमाएं तय करता। सिर्फ़ अपने कमिटेड पार्टनर को बचाने के लिए दूसरी लड़की पर “मैनिपुलेशन” का इल्ज़ाम लगाना घिनौना और छोटी सोच वाला है। अपने आदमी को बचाने के लिए दूसरी औरत को नीचे गिराना बंद करें। उसे ज़िम्मेदार ठहराएं!



Source link

You may also like

Leave a Comment