Home Bigg Boss 20‘लव गिल का रोना सिर्फ नाटक था…’ स्काउट ओपी की मां ने खोली पोल, बोलीं- उसने मेरे बेटे को…, Bigg-boss Hindi News

‘लव गिल का रोना सिर्फ नाटक था…’ स्काउट ओपी की मां ने खोली पोल, बोलीं- उसने मेरे बेटे को…, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को आज शुरू हुए आज 51 दिन हो चुके हैं। इस शो में करीब 16 लोगों ने एंट्री की थी और बाद में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। अब तक शो से 6 कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। ऐसे में इस बार का वीकेंड का वार सबसे ज्यादा धमाकेदार रहा। इस बार सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी बतौर होस्ट नजर आए। रोहित ने स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते पर सवाल उठाया। वहीं, बची कसर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने पूरी कर दी। इस पूरे मामले पर अब स्काउट की मां का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सीधा लव गिल को लेकर बात की।

मेरा बेटे के भोलेपन का फायदा उठाया है

‘बिग बॉस 20’ में अपने बेटे स्काउट ओपी और लव गिल के बीच चल रहे विवाद पर स्काउट की मां, सस्मिता सिंह ने रिएक्ट किया है। ‘टेली चक्कर’ को दिए इंटरव्यू में सस्मिता ने कहा कि उनका बेटा काफी मासूम और लव ने उनके भोलेपन का फायदा उठाया है। साथ ही स्काउट की मां ये भी सवाल उठाया कि हाल ही के एक एपिसोड में लव ने रो-रोकर इस मुद्दे को इतना ‘ड्रामेटिक’ क्यों बना दिया। इसके अलावा, उन्होंने स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी का भी बचाव किया, जिन्हें ‘मसाज पार्लर’ विवाद को लेकर लव गिल से सवाल पूछने के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें:

Nainital News: हाट मेले में संस्कृति और स्वरोजगार को मिला बढ़ावा

क्या लव गिल ने स्काउट ओपी को ‘फंसाया’?

इंटरव्यू में स्काउट ओपी की मां ने कहा, ‘स्काउट इतना मासूम है कि कोई भी उसे फंसा सकता है।’ उन्होंने आगे कहा कि अगर लव ने आसिफ खान से अपनी पीठ की मालिश करने के लिए कहा होता, तो वे कभी नहीं मानते, क्योंकि ‘वे समझदार हैं’। सस्मिता ने यह भी सवाल उठाया कि लव ने मसाज के लिए स्काउट को ही क्यों चुना? उन्होंने कहा कि वो शायद उसने स्काउट के मासूम स्वभाव को पहचान लिया था। उन्होंने कहा, ‘लव ने स्काउट को ही क्यों चुना? उसने पहले ही समझ लिया था कि यह मासूम है और मैं जो भी कहूंगी, वह मान लेगा।’

ये भी पढ़ें:

अपनी ही बायोपिक को लेकर निराश हैं मैरी कॉम, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म पर बोलीं…

यंग ने कहा था, स्काउट तुम्हें सीढ़ी बना के चढ़ रहे हैं लोग

उन्होंने आगे दावा किया कि लव ने घर के अन्य कंटेस्टेंट्स से उसके पैरों या कंधों की मालिश करने के लिए कहा था, लेकिन स्काउट ही सहमत था। स्काउट के लिए यंग डीएसए के कमेंट का जिक्र करते हुए सस्मिता ने कहा, ‘यंग डीएसए ने बोला, ‘स्काउट तुम्हें सीढ़ी बना के चढ़ रहे हैं लोग।’ तो वह सही बात है।’ हालांकि, उसने स्पष्ट किया कि वह लव के इरादों के बारे में कोई धारणा नहीं बनाना चाहती थी और कहा, ‘ऐसे नहीं बोलूंगी लव मेरी बेटी जैसी है, उसका क्या गेमप्लान है, मुझे नहीं पता है।’

लव के रोने को बताया ड्रामेटिक

एपिसोड के दौरान, सस्मिता ने लव के इमोशनल रिएक्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके आंसू उन्हें बनावटी (ड्रामैटिक) लगे। उन्होंने कहा, ‘वहां उनके रोने की कोई वजह नहीं है… यह मुझे ड्रामैटिक लग रहा है।’ स्काउट की मां ने पूछा, ‘किस बात के लिए इतना रोना?’ उन्होंने आगे कहा कि अगर स्थिति को नेगेटिव रूप में देखा जा रहा है, तो कंटेस्टेंट्स को इस पर चर्चा करना बंद कर देना चाहिए, आगे बढ़ना चाहिए और अपने गेम पर फोकस करना चाहिए।

स्काउट की मां ने किया काशवी का बचाव किया

स्काउट की मां ने सोशल मीडिया पर काशवी हीरानंदानी की हो रही ट्रोलिंग के बीच उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि काशवी के इस मुद्दे को उठाना गलत नहीं था और मकसद लव और स्काउट को समझाना था। उन्होंने कहा, ‘काशवी की कोई गलती नहीं है। काशवी ने कुछ ज्यादा नहीं बोला। इसको लोग ऐसे बना रहे हैं। अगर उसने कुछ भी समझा, तो दोनों की अच्छी के लिए समझा।’



Source link

You may also like

Leave a Comment