Home Bigg Boss 20घर में मैरी कॉम का सहारा बना जो काजी, बाहर आकर बोलीं- ‘बाद में मुझे इतना अच्छा नहीं लगा’, Bigg-boss Hindi News

घर में मैरी कॉम का सहारा बना जो काजी, बाहर आकर बोलीं- ‘बाद में मुझे इतना अच्छा नहीं लगा’, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 से पिछले हफ्ते मैरी कॉम एविक्ट हो गई थीं। मैरी के घर में रहने के दौरान उन्हें ऑडियंस से ढेर सारा प्यार मिला। हालांकि बाकी सेलेब्रिटीज का फैन बेस 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन रहीं मैरी कॉम को वोटो के फॉर्म में पछाड़ गया। दूसरी लाइफलाइन भी खत्म होने जाने की वजह से मैरी कॉम को इस घर और घरवालों को अलविदा कहना पड़ा। रियलिटी शो पर अपने सफर के दौरान मैरी कॉम की काजी तौकीर के साथ बॉन्डिंग काफी चर्चा में रही। वह काजी के काफी करीब थीं और काजी भी उन्हें इमोशनल सपोर्ट देते रहे।

मैरी कॉम ने काजी को बताया इरिटेटिंग

हालांकि बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद अब मैरी कॉम का कहना है कि काजी बहुत ‘इरिटेटिंग’ हैं। मैरी कॉम ने जूम टीवी के साथ बातचीत में काजी तौकीर के बारे में अपना ओपिनियन दिया। उन्होंने माना कि हां काजी एक एंटरटेनर हैं, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि कई बार वह बहुत गैर जरूरी चीजें करते हैं। मैरी कॉम ने कहा, “काजी ने काजी कॉन्टेंट के लिए प्लान/स्ट्रैटजी बनाकर आया है। वो ठीक है। मुझे शुरू-शुरू में कुछ लगा नहीं, लेकिन बाद में इरिटेटिंग लगने लगा। उसका पर्सनैलिटी मुझे कनफ्यूजिंग लगा।”

ये भी पढ़ें:

काश मैं…, बिग बॉस 20 से एविक्ट होने के बाद नकुल ढुल ने शेयर किया पहला पोस्ट

बाद में मुझे काजी इतना अच्छा नहीं लगा

मैरी कॉम ने कहा, “बाद में मुझे काजी इतना अच्छा नहीं लगा।” वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर ने काजी को कॉन्टेंट के लिए उनकी खराब तबीयत का दिखावा करने के लिए क्रिटिसाइज किया। उन्होंने कहा, “एंटरटेन तो बहुत करता है। एनर्जेटिक भी है। लेकिन कभी-कभी फिजूल फील करती हूं।” मैरी कॉम ने इसी इंटरव्यू में स्काउट और लवप्रीत कौर की बॉन्डिंग के बारे में भी बात की और कहा, “देखो, हमारे इंडिया में बहुत अलग-अलग धर्म हैं। मैं नॉर्थईस्ट से आती हूं। और भाई-बहन का रिश्ता अच्छा है हमारे यहां।”

ये भी पढ़ें:

‘यहां हमारे घरों पर गोलियां चल रही हैं..’, बिग बॉस में रोहित शेट्टी ने क्यों कही

दूसरे राज्यों में जो भाई-बहन का रिश्ता है..

मैरी कॉम ने कहा- हमारा यहां यह एक बहुत ईमानदार और पवित्र रिश्ता है। दूसरे राज्यों में जो भाई-बहन का रिश्ता है, ऐसा ऑकवर्ड लगता है। मैरी कॉम ने कहा, “कभी-कभी मुझे दोनों का रिश्ता भाई-बहन वाला बहुत भी फील हुआ। रिश्ता भाई-बहन वाला तो है, लेकिन जब ज्यादा हुआ, जो अंदर भी मैंने ऐसा फील किया। मैं बोल नहीं पाई। गेम मुझे प्रॉपर्ली पता भी नहीं चला। पता होता तो उस टाइम मैं उसको डांट देती।” बता दें कि मैरी कॉम जब बिग बॉस 20 पर आई थीं तो सलमान खान बहुत एक्साइटेड थे, लेकिन उनका एविक्शन उनकी गैरमौजूदगी में हुआ है।

ये भी पढ़ें:

इधर काशवी हीरानंदानी ने मांगी माफी, उधर बिग बॉस 20 में लव गिल पर भड़के स्काउट



Source link

You may also like

Leave a Comment