अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ खबरों में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. फिल्म ने 25 दिनों में गुनियाभर में 570 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं ‘दृश्यम 2’ और ‘दृश्यम 3’ में से किस फिल्म ने बाजी मारी है.
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने इंडिया में 443.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं 369.95 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 131.50 करोड़ कमाए. दुनियाभर में फिल्म ने 574.65 करोड़ कमाए.
फिल्म ने 62 करोड़ की ओपनिंग की थी. पहले हफ्ते में फिल्म ने 245.50 करोड़ कमाए. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 87.50 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 28.85 करोड़ कमाए.
फिल्म अभी थिएटर में लगी है और लगातार कमा रही है.
‘दृश्यम 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘दृश्यम 3’ के मुकाबले में ‘दृश्यम 2’ पीछे रह गई है. ‘दृश्यम 2’ ने लाइफटाइम 342.31 करोड़ का दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 59.50 करोड़ कमाए थे. फिल्म ने इंडिया में 239.67 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं 282.81 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया.
इस मामले में आगे निकली ‘दृश्यम 2’
वहीं दोनों फिल्मों के चौथे वीक के कलेक्शन की बात करें तो ‘दृश्यम 3’ ने 22वें दिन 1.40 करोड़, 23वें दिन 2.65 करोड़, 24वें दिन 3 करोड़ और 25वें दिन 1.05 करोड़ कमाए. ‘दृश्यम 2’ ने इस मामले में बाजी मार ली है. फिल्म ने 22वें दिन 3.10 करोड़, 23वें दिन 5.37 करोड़, 24वें दिन 7.27 करोड़ और 25वें दिन 1.89 करोड़ कमाए.
बता दें कि दोनों फिल्मों को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के दूसरे पार्ट में अजय देवगन, इशिता दत्ता, अक्षय खन्ना, मृणाल जाधव, श्रेया सरन, तबु जैसे स्टार्स नजर आए. वहीं तीसरे पार्ट में अजय, इशिता, तबु, श्रेय सरन तो दिखे. हालांकि, अक्षय खन्ना फिल्म का पार्ट नहीं थे. अक्षय की जगह फिल्म में जयदीप अहलावत नजर आए.
