एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संतोष दावखर की फिल्म ‘गोंधल’ 13 नवंबर, 2026 को सात भाषाओं- हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह एक ऐतिहासिक कदम है, क्योंकि पहली बार किसी मराठी फिल्म को वर्ल्डवाइड लेवल पर सात भाषाओं में दोबारा रिलीज किया जा रहा है। फिल्म भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, दुबई और अफ्रीका सहित कई क्षेत्रों में रिलीज होगी।
गोंधल का ट्रेलर हुआ रिलीज
99वें अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री संतोष दावखर की फिल्म ‘गोंधल’ (Gondhal) का ग्लोबल ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर (Psychological Thriller) की एक प्रभावशाली झलक पेश करता है। भव्य सीन, सांस्कृतिक परिवेश और रहस्य की परतों में बुनी कहानी फिल्म की उस बेचैन कर देने वाली दुनिया की ओर संकेत करती है, जिसने इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर चर् छेड़ दी है।

यह भी पढ़ें- Oscar 2027 में पहुंची ‘गोंधल’ को अनुराग कश्यप ने बताया गलत ‘च्वॉइस’, अब डायरेक्टर ने कहा- ‘अपने देश को निराश…’
क्या है गोंधल की कहानी?
महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘गोंधल’ सुमन नाम की लड़की की कहानी है जो नवविवाहिता है और अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश नहीं है। सुमन के घर में पारिवारिक परंपरा के अनुसार देवी की आराधना का पारंपरिक लोक अनुष्ठान गोंधल चल रहा होता है और फिर कहानी में मोड़ तब आता है जब गोंधली कलाकार से सुमन की नजदीकियां बढ़ने लगती है। वह अपनी बोरिंग शादीशुदा जिंदगी से बाहर निकलना चाहती है।
एक रात में चल रही इस कहानी में लालच, धोखा, हेरफेर, रिश्तों की कड़वाहट का ऐसा जाल बनता है कि एक तरफ भक्ति चल रही होती है और एक तरफ अन्य किरदार अपनी दबी हुई इच्छाओं, डर, वासना और स्वार्थ से जूझते हैं।
ट्रेलर अपने रहस्यमय सीन्स और ऐसे रिश्ते की झलकियों के जरिए उत्सुकता बढ़ाता है, जो निजी इच्छाओं और गहरे दायित्वों के बीच फंसा हुआ है। यह कहानी दर्शकों के मन में परत के नीचे छिपे सच को लेकर कई सवाल छोड़ जाती है।
ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री
ऑस्कर की दिशा में आगे बढ़ते हुए, ‘गोंधल’ 99वें अकादमी पुरस्कारों की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रही है। फिल्म पर कई अन्य कैटेगरी में भी विचार किया जा रहा है।
99वें अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री चुने जाने के बाद, फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को इसकी प्रभावशाली दुनिया, साइकोलॉजिकल रहस्य और सांस्कृतिक जटिलताओं की पहली झलक पेश करता है।
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh के बाद होम्बले फिल्म्स की बड़ी अनाउंसमेंट, Oscar 2027 में पहुंची फिल्म को करेंगे वर्ल्डवाइड रिलीज
