Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा

बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत अर्लाम से हुई. फिर माही पूछती हैं कि कौन सो रहा था और स्काउट तथा आसिफ की ओर इशारा करती हैं. फिर अरिशफा बताती है कि आसिफ, स्काउट, कनिका और गुल्लू सो रहे थे.

इसके बाद कनिका और अरिशफा की लड़ाई होती है. कनिका कहती हैं कि उनका नाम क्यों लिया. जबकि वो सो भी नहीं रही थीं. फिर माही कहती हैं कि उनकी कैप्टेंसी में सब लड़ रही हैं, चलो कम से कम वो कंटेंट दे रही हैं. 

लव कैमरे के सामने स्काउट के साथ अपनी दोस्ती और उससे जुड़े विवाद के बारे में बात करती है. 

अरिशफा और गुल्लू की लड़ाई
इसके बाद अरिशफा और गुल्लू के बीच झगड़ा होता है. गुल्लू अरिशफा की पढ़ाई को लेकर कमेंट करता है. फिर अरिशफा रोने लगती हैं और गाली देती हैं. फिर माही गुल्लू से कहती हैं कि वो अरिशफा को कम पढ़ा-लिखा क्यों बोल रहा है. अरिशफा और गुल्लू की लगातार लड़ाई होती है. फिर घरवाले गुल्लू और अरिशफा की लड़ाई में बंट जाते हैं. कुछ गुल्लू की तरफ से बोलते हैं और कुछ अरिशफा की तरफ से. 

लव गिल हुईं इमोशनल

वहीं शो में नोमिनेशन टास्क होता है. इस टास्क में लव गिल इमोशनल हो जाती हैं. दरअसल, स्काउट उन्हें नोमिनेट करते हैं. इसके बाद लव इमोशनल हो जाती है और रोने लगती है. फिर काजी लव को समझाते हैं. वहीं यंग भी लव को समझाते हैं. अब आने वाले एपिसोड में दिखेगा कि लव फूट-फूटकर रोती हैं. वो कहती हैं सब समझा रहे हैं. कोई बोल रहा मूवऑन कर ले. कोई कुछ बोल रहा. इतने दिन साथ थे, ऐसे थोड़ी होता है कि एक दिन में सब खत्म. मुझे थोड़ा समय तो दो. 

बता दें कि लव और स्काउट की शो में दोस्ती दिख रही थी. दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन बोल रहे थे. हालांकि, स्काउट के लव को छूने को लेकर कई वीडियो वायरल हुए. रोहित शेट्टी ने ये मुद्दा उठाया और कहा कि स्क्रीन पर वो अच्छा नहीं लग रहा. वहीं स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी आकर भी लव को काफी सुनाती हैं. इसके बाद से स्काउट लव से दूरी बनाए हुए हैं.



Source link

You may also like

Leave a Comment