Home Box Officeअजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर

by BollywoodNewsAndMovie


अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ का क्रेज रिलीज के चौथे हफ्ते में भी बरकरार है. दिलचस्प बात ये है कि तमाम नई रिलीज के बीच ये क्राइम थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और शानदार कमाई भी कर रही है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है? 

‘दृश्यम 3’ ने 26वें दिन कितनी की कमाई? 
बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 26वें दिन 3 हजार 208 शोज से 1.25 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में इसका  कुल नेट कलेक्शन 371.20 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 444.60 करोड़ रुपये हुई है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने 26वें दिन 0.25 करोड़ की कमाई की, जिससे ओवरसीज में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 131.75 करोड़ तक पहुंच गया है. इसी के साथ इस फिल्म का दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 576.35 करोड़ हो गया है. 

‘दृश्यम 3’ भारत में 400 करोड़ का आंकड़ा छूने से है कितनी दूर? 
‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 26 दिनों में भारत में 371.20 करोड़ की कमाई कर डाली है. ये फिल्म अब एक बड़े मील के पत्थर को पार करने की ओर बढ़ रही है. दरअसल ये अब 400 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है. हालांकि इसके लिए इसे 28.8 करोड़ की कमाई करनी होगी. लेकिन इस आंकड़े को पार करना आसान नहीं लग रहा है. भले ही ये अब भी 1 करोड़ से ऊपर कमाई कर रही है अगर पांचवें वीकेंड में इसकी कमाई में तेजी आती है तो मुमकिन है कि ‘दृश्यम 3’ 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाए. अब देखने वाली बात होगी कि ये इस माइल स्टोन को छू पाती है या नहीं. 

‘दृश्यम 3’ के बारे में
‘दृश्यम 3’ इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है. इस क्राइम थ्रिलर की कहानी विजय सलगांवकर (अजय देवगन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपना केस फिर से खुलने पर एक बहुत ही अहम कानूनी लड़ाई लड़ता है. साथ ही, उसे एसपी राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) और पब्लिक प्रॉसिक्यूटर इंद्रजीत शेट्टी (प्रकाश राज) के नेतृत्व में की जा रही एक खास जांच का भी सामना करना पड़ता है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन के अलावा तबू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता ने अपने किरदारों को दोहराया है जबकि जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की फिल्म में नई एंट्री हुई है. 



Source link

You may also like

Leave a Comment