Home Hollywood111 साल पहले बनी थी हॉलीवुड की फर्स्ट फीचर फिल्म The Squaw Man, डायरेक्टर की कहानी भी है रोचक

111 साल पहले बनी थी हॉलीवुड की फर्स्ट फीचर फिल्म The Squaw Man, डायरेक्टर की कहानी भी है रोचक

by BollywoodNewsAndMovie


द स्क्वा मैन (The Squaw Man) नाम की फिल्म साल 1914 में रिलीज हुई थी। हॉलीवुड की यह पहली फीचर …और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्मों का जिक्र आपने जरूर सुना होगा, लेकिन आज बात ऐसी फीचर फिल्म की कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग 111 साल पहले हुई थी। 1914 की द स्क्वा मैन (The Squaw Man) का नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से लिखा गया है। सेसिल बी डेमिल की निर्देशित यह पहली फीचर फिल्म थी, जिसकी शूटिंग हॉलीवुड में की गई थी।

खास बात है कि इस फिल्म में कोई आवाज नहीं थी। इसका अर्थ है कि यह मौक फिल्म थी। इसके बावजूद भी कहानी को बेहतरीन ढंग से दर्शकों तक पहुंचाया गया।

द स्क्वा मैन की कहानी 

द स्क्वा मैन 1905 के इसी नाम के नाटक पर आधारित थी, जो एडविन रॉयल का था। मूवी में एक ब्रिटिश अधिकारी की कहानी को दिखाया गया, जो अपने भाई के ऊपर लगे धन की हेराफेरी के आरोप को अपने ऊपर ले लेता है। नया जीवन शुरू करने की उम्मीद में वह अमेरिका चला जाता है और वहां जाकर किसी महिला से शादी करता है। हालांकि, धीरे-धीरे उसकी शादी और जीवन दोनों बर्बाद हो जाता है।

डायरेक्टर ने स्टूडियो में गुजारा था काफी समय

हॉलीवुड की पहली फीचर फिल्म द स्क्वा मैन के निर्देशन की जिम्मेदारी सेसिल बी डेमिल ने निभाई थी। बता दें कि उन्हें अमेरिका सिनेमा का संस्थापक भी माना जाता है। फार आउट की रिपोर्ट के मुताबिक, डेमिल ने कभी फिल्मों को डायरेक्टर के तौर पर नहीं देखा था और सिनेमा उनके लिए नया माध्यम था। मोसन पिक्चर को बेहतरीन ढंग से समझने के लिए डेमिल ने स्टूडियो में समय बिताया, जिसके बाद उन्होंने द स्क्वा मैन को बनाया।

ये भी पढ़ें- Squid Game 2 में मौत के नए खेल के लिए हो जाएं तैयार, जानें कहां और कब से स्ट्रीम होगा थ्रिलर ड्रामा?

Photo Credit- IMDB

दो बार और बनाई अपनी डेब्यू फिल्म

द स्क्वा मैन बतौर डायरेक्टर सेसिल बी डेमिल की डेब्यू फिल्म थी। इसकी कहानी ने उनके दिल को छू लिया। यही कारण रहा कि उन्होंने इस फिल्म को दो बार और बनाया। जी हां, 1918 में इसका एक मूक रीमेक और 1931 में एक बोलती हुई फिल्म बनाई। एक इंटरव्यू में उनसे उनकी बनाई गई इन तीनों फिल्म के पसंदीदा के बारे में पूछा गया। उन्होंने जवाब दिया कि फिल्म के सभी संस्करण में कुछ अलग है।

द स्क्वा फिल्म का बजट और कलेक्शन

आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, 1914 में रिलीज हुई द स्क्वा मैन को 15 हजार डॉलर के बजट से बनाया गया था और फिल्म ने 2 लाख 40 हजार डॉलर का मुनाफा कमाया था। इस फिल्म ने ही डेमिल को बेहतरीन फिल्मकार के तौर पर स्थापित करने का काम किया था।

ये भी पढ़ें- Dune Prophecy के सेट पर Tabu अपने को-स्टार Josh Heuston का रखती थीं पूरा ख्याल, एक्टर ने बताई अंदर की बात



Source link

You may also like

Leave a Comment