Home Hollywood46 साल पहले Dharmendra ने हॉलीवुड में किया था डेब्यू, फिल्म के नाम दर्ज है ये अनोखा रिकॉर्ड

46 साल पहले Dharmendra ने हॉलीवुड में किया था डेब्यू, फिल्म के नाम दर्ज है ये अनोखा रिकॉर्ड

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड के ही-मैन के तौर पर अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) को जाना जाता है। करीब 6 दशक के लंबे फिल्मी में …और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम हैं, जिन्होंने अपने 60 साल से अधिक के फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। शोले और चुपके चुपके जैसी सफल फिल्मों का नाम मिसाल के तौर पर लिया जा सकता है। 88 वर्षीष अभिनेता ने हिंदी सिनेमा के अलावा हॉलीवुड में भी अपनी किस्मत अजमाई और सुनहरे करियर में धर्मेंद्र (Dharmendra) एक अंग्रेजी फिल्म प्रोडक्शन का भी हिस्सा रहे हैं। 

आइए जानते हैं कि धर्मेंद्र की पहली और आखिरी हॉलीवुड फिल्म (Dharmendra Hollywood Movie) कौन सी थी और इस मूवी को क्यों याद किया जाता है। 

धर्मेंद्र की हॉलीवुड फिल्म

1960 में धर्मेंद्र ने निर्देशक अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म दिल भी तेरा हम (Darmendra Debut Movie) भी तेरे से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। शुरुआत से ही उन्होंने इस बात का उदाहरण पेश किया था कि उनमें अभिनय का हुनुर काफी कूट-कूट कर भरा हुआ है। हर अभिनेता का एक ड्रीम होता है कि वह बॉलीवुड में सफलता के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का कमाल दिखाए और साल 1978 में निर्देशक कृष्णा शाह की फिल्म शालीमार (Shalimar) से धर्मेंद्र का सपना साकार हुआ।

ये भी पढ़ें- Jai Santoshi Maa की आंधी में उड़ गई थीं Dharmendra और अमिताभ बच्चन की कई फिल्में, 49 साल पहले बना था रिकॉर्ड

हिंदी-इंग्लिशन कलाकारों की मौजूदगी के दम पर ये एक्शन थ्रिलर फिल्म जितनी बॉलीवुड की थी, उतनी हॉलीवुड की रही। इस फिल्म में अंग्रेजी सिनेमा के दिग्गज कलाकार सर रेक्स हैरिसन, जॉन सेक्सन और शलविया माइल्स जैसे फिल्मी सितारे मौजूद रहे। 

हॉलीवुड में हुई थी रिलीज

शालीमार को हिंदी सिनेमा के अलावा हॉलीवुड में भी बनाया गया था। फिल्म का टाइटल रेडर्स ऑफ द सेक्रेड स्टोन (Raiders Of The Sacred Stone) के नाम से रिलीज किया गया। फिल्म की स्टार कास्ट लगभग वही रही। हॉलीवुड में भी रिलीज होने के नाते इसे धर्मेंद्र की डेब्यू इंग्लिश फिल्म के तौर पर भी जाना जाता है। खास बात ये थी कि हिंदी सिनेमा में ये एक फ्लॉप फिल्म रही, जबकि हॉलीवुड में इसने सफलता हासिल की। 

फिल्म के नाम मौजूद ये रिकॉर्ड

जब किसी मूवी में हॉलीवुड के फिल्मी सितारे जुड़ जाए तो यकीनन तौर पर उसका बजट प्रभावित होता है। इस आधार पर रिलीज के 46 साल बाद भी धर्मेंद्र की शालीमार को बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म के रूप में जाना जाता है। इस मूवी में धर्मेंद्र के अलावा जीनत अमान (Zeenat Aman), प्रेम नाथ, ओपी रहलान और शम्मी कपूर जैसे इंडियन सेलेब्स भी शामिल रहे थे। 

ये भी पढ़ें- Dharmendra से अलग दूसरे घर में क्यों रहती हैं Hema Malini, प्रकाश कौर से कैसा है ड्रीम गर्ल का रिश्ता



Source link

You may also like

Leave a Comment