Home Hollywoodhorror movies to watch on netflix amazon prime video hollywood hindi dubbed

horror movies to watch on netflix amazon prime video hollywood hindi dubbed

by BollywoodNewsAndMovie


Hollywood Horror Movies on OTT: वीकेंड करीब हो तो एंटरटेनमेंट के लिए ओटीटी सबसे बेहतर और सस्ता ऑप्शन नजर आता है. रोमांटिक, एक्शन, ड्रामा से लेकर हॉरर जोनर वाली ना जाने कितनी ही फिल्में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं. अगर आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आप हॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हिंदी भाषा में देख सकते हैं.

‘द सॉ’, हैलोवीन से लेकर ‘द इविल डेड’ जैसी हॉलीवुड की कई ऐसी हॉरर फिल्में हैं जिन्हें देखकर आपकी रूह कांप सकती है. इन फिल्मों को अगर आप अकेले बैठकर देख लें तो आपके पसीने छूट सकते हैं.

यहां देखें ‘द कॉन्ज्यूरिंग’
साल 2013 की फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ एक हॉरर-मिस्ट्री है. 2016 में इसका सीक्वल भी आया था. ये फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है जो अलग-अलग जगहों पर जाकर सुपरनैचुरल पावर्स के खिलाफ लोगों की मदद करता है. इस फिल्म का हिंदी डब वर्जन प्राइम वीडियो पर मौजूद है. 

The Conjuring (2013) - Photo Gallery - IMDb

प्राइम वीडियो पर देखें ये हॉरर फिल्में
‘द सॉ’ एक सीरियल किलर की कहानी है. ये हॉलीवुड फिल्म साल 2004 में ही रिलीज हुई थी और अब प्राइम वीडियो पर हिंदी भाषा में मौजूद है. 2002 की ‘द रिंग’ भी एक हॉरर फिल्म है जिसे गोर वर्बिंस्की ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म एक वीडियो टेप के बारे में है जिसे देखने वाले की एक हफ्ते बाद मौत हो जाती है. ‘द रिंग’ प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.

Saw (2004) - IMDb

डर और सस्पेंस से भरी हैं ये मूवीज
‘द हिल्स हैव आईज’ एक ऐसी फैमिली की कहानी दिखाती है जो एक आदमखोर के चंगुल में फंस जाती है. ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अवेलेबल है. ‘पोल्टरजीस्ट’ एक ऐसी फैमिली की कहानी है जो अपनी बेटी को शैतान से बचाने की कोशिश में लगा रहता है. ये फिल्म हिंदी भाषा में एप्पल टीवी पर देखी जा सकती है.

Poltergeist (2015) - IMDb

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है ‘द इविल डेड’
‘द इविल डेड’ पांच दोस्तों की कहानी दिखाती है जो जंगल में एक केबिन में जाते हैं और जादू-टोना वाला एक टेप बजाते हैं. यह राक्षसों को आजाद कर देता है जो उन पर कब्जा कर लेते. ये हॉरर फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

The Evil Dead (1981) - IMDb

नेटफ्लिक्स पर मौजूद है ‘हेलोवेन’
‘हेलोवेन’ नेटफ्लिक्स पर हिंदी भाषा में मौजूद है. फिल्म की कहानी की बात करें तो छह साल की उम्र में माइकल ने हेलोवेन रात को अपनी बहन जूडिथ की हत्या कर दी जिसके बाद वे 15 साल तक मेंटल हॉस्पिटल में रहता है.

ये भी पढ़ें: पहली पत्नी से हुआ तलाक, दूसरी ने लगाया टॉर्चर करने का इल्जाम! 50 की उम्र में बॉलीवुड पर राज करता है ये स्टार



Source link

You may also like

Leave a Comment