Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 WKV: काऊ बॉय हैट में सलमान खान की फोटोज देख नॉस्टेल्जिया में गए फैंस, याद आई 16 साल पुरानी फिल्म

Bigg Boss 20 WKV: काऊ बॉय हैट में सलमान खान की फोटोज देख नॉस्टेल्जिया में गए फैंस, याद आई 16 साल पुरानी फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का पहला हफ्ता पूरा हो चुका है. इसी के साथ भाईजान सलमान खान की धमाकेदार ‘वीकेंड का वार’ की एंट्री हो गई है . पहले हफ्ते के ड्रामे के बाद अब हर किसी की नजरें सलमान खान पर टिकी हैं, जो घर वालों का हिसाब-किताब करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं . लेकिन इस बार ‘वीकेंड का वार’ शुरू होने से पहले ही भाईजान अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छा गए हैं . बिग बॉस के सेट से आई तस्वीरों में सलमान खान का किलर काउबॉय हैट लुक तेजी से वायरल हो रहा है . भाईजान का यह स्वैग देखकर फैंस अचानक 16 साल पुराने नॉस्टेल्जिया में चले गए हैं और उन्हें सलमान की एक खास फिल्म की याद आ गई है . ( फोटो साभार-instagram-@jiohotstarreality)

बिग बॉस 20 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है.शो के अलावा सलमान का लुक अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है इस बार ‘वीकेंड का वार’ के लिए सलमान खान ने बेहद स्टाइलिश और कैजुअल आउटफिट कैरी किया है . भाईजान ने ब्लू कलर की जैकेट के साथ ब्लैक टी-शर्ट और फेडेड ब्लू बूट कट जीन्स पहनी है .

लेकिन उनके इस पूरे लुक की हाइलाइट रही सिर पर पहनी हुई ऑफ-व्हाइट काउबॉय हैट . जियो हॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर होते ही फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है . 60 की उम्र में भी सलमान का यह अंदाज बेहद यूथफुल और डैशिंग लग रहा है .

Add News18 as
Preferred Source on Google

सलमान खान को काउबॉय हैट में देखकर फैंस को आज से 16 साल पहले साल 2010 में आई उनकी फिल्म ‘वीर’ की याद आ गई . फिल्म ‘वीर’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका न कर पाई हो, लेकिन उस दौर में सलमान का चार्मिंग प्रिंस वाला लुक हर किसी का दिल जीत गया था . लड़कियों से लेकर लड़कों तक, हर कोई उनके उस स्टाइल का दीवाना हो गया था .

फिल्म ‘वीर’ के ब्लॉकबस्टर सॉन्ग ‘सुरीली अखियों वाले’ में भी सलमान खान ने इसी तरह काउबॉय हैट पहनी थी, जिसमें उनका रोमांटिक अंदाज काफी पॉपुलर हुआ था . अब करीब 16 साल बाद ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर सलमान को उसी पुराने अंदाज में देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं . सोशल मीडिया पर यूज़र्स कमेंट्स कर रहे हैं कि भाईजान पर यह लुक आज भी उतना ही जंचता है जितना 16 साल पहले जंचता था .

इंटरनेट पर सलमान खान की ये पिक्स वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में तारीफों की लाइन लग गई है . किसी ने इस लुक को ‘कूल एंड क्लासी’ कहा, तो किसी ने लिखा कि भाईजान का यह ‘वीर’ वाला स्वैग आज भी अनबीटेबल है .



Source link

You may also like

Leave a Comment