{“_id”:”6ae78f1054fdd5c581044447″,”slug”:”a-blanket-of-fog-covered-kapkot-in-the-morning-the-chill-intensified-amidst-alternating-sunshine-and-shade-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-129152-2026-11-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bageshwar News: कपकोट में सुबह छाई कोहरे की चादर, धूप-छांव के बीच बढ़ी ठंडक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:42 AM IST

कपकोट (बागेश्वर)। तहसील मुख्यालय कपकोट और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार सुबह के समय घने कोहरे की चादर छाई रहने के कारण धूप काफी देर से निकल रही है, जिससे क्षेत्र में ठंड में काफी बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहने से लोगों की दिनचर्या खासी प्रभावित हुई। वहीं, दिनभर आसमान में बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। सर्द हवाओं और धूप की आंख मिचौली के बीच मौसम में आए इस बदलाव से अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं। संवाद
