Home Box Officeआयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ वर्ल्डवाइड हुई 50 करोड़ के पार, जानें 8 दिनों का टोटल कलेक्शन

आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ वर्ल्डवाइड हुई 50 करोड़ के पार, जानें 8 दिनों का टोटल कलेक्शन

by BollywoodNewsAndMovie


एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसने अपने दूसरे हफ्ते में एंट्री कर ली है. रिलीज के बाद से ये शानदार कमाई कर रही है. फिल्म की कमाई में 8वें दिन थोड़ा उछाल देखने को मिला है.

8 दिनों में इसने दुनियाभर में 50.03 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

‘उड़ता तीर’ का 8वें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 8वें दिन भारत में 2.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके 5,013 शोज चलाए गए और इसकी ऑक्यूरपेंसी 13.0 परसेंट दर्ज की गई.

इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 33.75 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 40.28 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, विदेशों में फिल्म ने शुक्रवार को 75 लाख रुपये कमाए, जिससे इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

8वें दिन ‘उड़ता तीर’ की कमाई में 26.7 परसेंट का उछाल
फिल्म ने लगातार तीन दिनों तक कमाई में गिरावट दर्ज करने के बाद शुक्रवार को बेहतर प्रदर्शन किया. 8वें दिन इसकी कमाई में गुरुवार के मुकाबले 26.7 परसेंट की बढ़त देखने को मिली. 7वें यानी गुरुवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि छठें दिन (बुधवार) को इसका कलेक्शन 2.65 करोड़ रुपये रहा था.

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' वर्ल्डवाइड हुई 50 करोड़ के पार, जानें 8 दिनों का टोटल कलेक्शन

‘उड़ता तीर’ ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने
‘उड़ता तीर’ ने सिनेमाघरों में पहले दिन 4.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ शुरुआत की थी. इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ और रविवार को 8.20 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि, पहले सोमवार को इसकी कमाई में बड़ी गिरावट आई और कलेक्शन 3.20 करोड़ रुपये रह गया. मंगलवार को थोड़ी बढ़त के साथ फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए. 

30.90 करोड़ रुपये रहा पहले वीक का कलेक्शन
फिल्म के पहले हफ्ते का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 30.90 करोड़ रुपये रहा. वहीं, शुक्रवार की कमाई के साथ दूसरे हफ्ते में अब तक फिल्म का कलेक्शन 2.85 करोड़ रुपये हो गया है.

‘उड़ता तीर’ एक स्पाय एक्शन-कॉमेडी फिल्म है और इसका निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है. फिल्म की कहानी पाकिस्तानी एजेंट बिलाल अहमद (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत में जासूसी करने आता है लेकिन धमाके में याददाश्त खोकर खुद को भारतीय अधिकारी ‘विक्रांत’ समझने लगता है.





Source link

You may also like

Leave a Comment