Home Morning News (खास खबरें)Delhi Ncr News:पुलिसकर्मियों से सोमवार सुबह मुख्यालय पहुंचने की अपील – Policemen Were Appealed To Reach The Headquarters On Monday Morning

Delhi Ncr News:पुलिसकर्मियों से सोमवार सुबह मुख्यालय पहुंचने की अपील – Policemen Were Appealed To Reach The Headquarters On Monday Morning

by BollywoodNewsAndMovie


पूर्वी दिल्ली। गांधी नगर थाने में वकीलों और पुलिस अधिकारियों के बीच हुए विवाद के बाद उपजे गतिरोध में नया मोड़ आ गया है। गांधी नगर की एसीपी मनुश्री वशिष्ठ ने एक वीडियो जारी कर पुलिसकर्मियों और अधिकारियों से सोमवार सुबह 8 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचने और पुलिस कमिश्नर के सामने अपना पक्ष रखने की अपील की है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एसीपी ने अपने संदेश में कहा कि सभी पुलिसकर्मी और अधिकारी इस बैठक में शामिल होकर अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो पुलिसकर्मी ड्यूटी या अन्य व्यस्तताओं के कारण व्यक्तिगत रूप से मुख्यालय नहीं पहुंच सकते, वे ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में गांधी नगर थाने के भीतर पुलिस अधिकारियों और वकीलों के बीच किसी मुद्दे को लेकर तीखा विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गांधी नगर थाने के एसएचओ और एसीपी का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया था। अब एसीपी के वीडियो संदेश के बाद इस मामले में पुलिसकर्मियों के पक्ष को सुनने की पहल सामने आई है।



Source link

You may also like

Leave a Comment